सब क्यों नहीं?

सब क्यों नहीं | Kyon nahi | kavita

सब क्यों नहीं ?

( Sab kyon nahi )

*****

खुशबू सा महक सकते?
चिड़ियों सा चहक सकते?
बादलों सा गरज सकते?
हवाओं सा बह सकते?
बिजली सा चमक सकते?
बर्फ सा पिघल सकते?
सूर्य सा जल सकते?
नदियों सा लहरा सकते?
तिरंगा सा फहरा सकते?
भौरों सा गुनगुना सकते?
कोयल सी कू कू कर सकते?
मयूर सा नाच दिखा सकते?
राधा-कृष्ण सा रास रचा सकते?
राम सा वचन निभा सकते?
पर्वत सा साहस दिखा सकते?
फसलों सा लहलहा सकते?
बुद्ध सा मुस्कुरा सकते?
सारे प्रश्नों का उत्तर एक ही!
हम हैं स्वार्थी ! हम हैं स्वार्थी !!
उपर्युक्त सारी क्रियाएं हैं नि:स्वार्थ,
हमारी हर क्रिया के पीछे छिपा है स्वार्थ।
इसलिए हम नहीं कर सकते,
हम तो इतना ही कह सकते ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/corona-kaal-mein-ho-rahe-sab-mote-kavita/

 

Similar Posts

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

  • चरित्रहीन | Charitraheen

    चरित्रहीन ( Charitraheen ) “घर आकर बताता हूँ”जब जब उसने कुछ पूछना चाहाहमेशा यही उत्तर मिलाऔर फिर कभी ना वो समय आयाना ही उसे कुछ बताया गया।उसे कभी नहीं लगा किवह भी किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है।दोनों कभी नहीं बन पायेएक दूसरे के सहभागी,बस एक दूसरे को ज़िम्मेदारी बनढोते रहे।बिना ये सोचे किएक समय…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Love Kavita -प्रेम अगन

    प्रेम अगन ( Prem Agan )   बचना  होगा   प्रेम  अगन से, इसमे  ज्वाला ज्यादा है। सुप्त सा ये दिखता तो है पर,तपन बहुत ही ज्यादा है।   जो भी उलझा इस माया में, वो ना कभी बच पाया है, या तो जल कर खाक हुआ या, दर्द फफोला पाया है।   कोई कुछ भी…

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *