शुभ दीपावली | Shubh dipawali

शुभ दीपावली

( Shubh dipawali )

कृपा करें सब देवियॉं,लक्ष्मी,करे विशेष।
सब देवों के संग में,भजिए प्रथम गणेश।

ज्योतिर्मय संसार हो,फैले पुण्य प्रकाश।
नयन न कोई अब करे, सूरज-चॉंद तलाश।

रिश्तों की सब चौखटें,जहॉं प्रेम अनुबंध।
भावों के दीपक जले,बिखरे सोंधी गंध।

खुशियों के दीपक जले,आलोकित घर-द्वार।
लक्ष्मी से धन चाहिए,सबकी यही पुकार।

लौट गई दीपावली,दर से कितनी बार।
निर्धन के संसार से,मिटा नहीं अंधियार।

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

Similar Posts

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas kavita

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas )   मै हाल-ए-दिल अपना किसको सुनाऊँ, अपनी घुटन को कहाँ ले के जाऊँ। बुलंदी पे अपना कभी मर्तबा था , मै चाहू उसे फिर भी वापस ना पाऊँ । मै हिन्दी हूँ ,मुझको किया गैर सबने, मै अपनो की जिल्लत को कैसे भुलाऊँ । एक शाम मै बहुत खुश…

  • आतंक | Aatank

    आतंक ( Aatank )   सुंदर घर थे घर के अंदर नन्हे बच्चे रह गए रात के अंधेरे में राख के ढेर बस वह नन्ही कोप्ले खिल भी ना पाई मुट्ठी पूरी खुल भी ना पाई सिसकियों में दब गई मुस्कुराहट रह गई गाजा मे सिर्फ राख और विनाश त्रासदी का मंजर घर में चहकती…

  • जीवन आदर्श | Jeevan Adarsh

    जीवन आदर्श  ( Jeevan adarsh )   मैने देखा एक छोटी सी जिंदगी की अहमियत, और इसके साथ प्रकृति की सहूलियत। मैंने देखा उस नन्हीं सी कली को खिलते, विकसित होते, जीने की आशा लिए प्रसन्नचित्त। न भविष्य का भय न अतीत की चिंता, बस कोमल पंखुड़ियों से अपनी सुन्दरता खूबसूरती और आदर्शता को लोगों…

  • गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki Jyoti

    गुरु ज्ञान की ज्योत ( Guru Gyan ki Jyoti ) हे गुरुवर तू मेरे देश में ज्ञान की ज्योत जगा दे ! बल बुद्धि विद्या वैभव से अंधकार को दूर भगा दे । मोह माया की सुरा को पीकर सोया है जो राष्ट्र छेड़ ज्ञान की तान यहां तू भ्रष्टाचार मिटा दे ।। हे गुरुवर…

  • राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

    राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान   कृत संकल्पित राम अनुपमा, स्वार्थ तज्य अनुज्ञ सिद्धांत । उपेक्षित एकता प्रेरणा पुंज, अनुग्रह तत्पर सदैव क्लांत । आत्म गौरव पुनःअभिमंडन, स्फूर्ति शक्ति संचेतन आह्वान । राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।। जन भावना सहर्ष स्वागत, पर पक्ष व्यंजना नीति रीति । साधन साध्य नैतिक…

  • धन्वंतरि जयंती | Dhanvantari jayanti kavita

    धन्वंतरि जयंती ( Dhanvantari jayanti )   आरोग्य ओज मेघा शक्ति का  आयुर्वेद रखवाला है धनवंतरी की देन है स्वदेशी जड़ी-बूटी खजाना है कब्ज गैस बदहजमी का  रामबाण इलाज करें तेज बल पौरूष चाहो तो च्यवन ऋषि को याद करें संत सूरों से भरी वसुंधरा औषध सब उपचार करें आयुर्वेद उत्तम चिकित्सा चरक संहिता ध्यान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *