गरीबी ने बचाई लाखों की जान !

गरीबी ने बचाई लाखों की जान | Garibi par kavita

गरीबी ने बचाई लाखों की जान !

*******

गरीबी ने गरीबों को बचाया?
इसी ने कोरोना को है हराया।
यह मैं नहीं विशेषज्ञ कह रहे हैं,
गरीब देशों में कोरोना के कम आंकड़े
तो यही बतला रहे हैं;
गरीबों के संघर्ष की गाथा गा रहे हैं।
मुझे तो बस भगवान/ईश्वर/अल्लाह ही याद आ रहे हैं।
जी हां…
मैं तो इतना ही कह सकता हूं-
गरीबों के मालिक हैं भगवान,
वही करते इनके सारे काम आसान।
यह पुनः साबित हुआ है,
कोरोना काल में कुछ ऐसा ही हुआ है।
ईश्वर ने ही कोरोना से गरीबों की हिफाजत की है,
वरना दौलतमंदों ने तो रोजी-रोटी भी छीन ली है।
सम्पन्न देशों में तबाही बड़ी हैं,
वहां की जनता लाखों में मरी है।
एशिया-अफ्रीका के गरीब देशों में कोरोना से मृत्युदर ,
यूरोप अमेरिका की अपेक्षा काफी कम है;
कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहे लोगों
पर संक्रमण नगण्य है।
पहले WHO ने यहां भारी तबाही की आशंका थी जताई,
लेकिन छह माह बाद रिपोर्ट उलट है आई।
कमतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता का अभाव भी,
गरीबों का कुछ न बिगाड़ सकी!
डाॅक्टरों ने कहा कि –
ग़रीबी ने बचाई लाखों की जान,
सुन हो रहे होंगे आप भी हैरान।
पर यह सत्य है,
अकाट्य है;
अटल भी है।
अफ्रीकी देशों में इक्कीस हजार मौतें हुई हैं-
जो यूरोपीय देशों से दस गुना कम है,
इसलिए कहते हैं कि कुदरत के करिश्मा में दम है।
इटली, ब्रिटेन, मैक्सिको में मृत्यु दर 10 के करीब है,
वहीं द.अफ्रीका, नाइजीरिया, इथियोपिया में 2 या 2 से कम है।
इसका एक प्रमुख कारण अफ्रीकियों का युवा होना भी है,
जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है;
यही पुख्ता सबूत है।
कम उम्र का होना गरीब देश में लोगों की मदद कर रही है,
कोरोना संक्रमित नहीं होने दे रही है।
एक अफ्रीकी की औसत आयु 19 वर्ष है
जबकि ब्रिटेन अमेरिका में यह 40 से अधिक है।
इसलिए कोरोना ने यूरोप अमेरिका में कहर ढाया है,
गरीब देश के गरीबों को बचाया है।
सब ऊपर वाले की माया है,
गरीबों पर सदैव ईश्वर की छाया है।
बचपन से पढ़ते सुनते आ रहे हैं,
आज स्वयं अपनी आंखों से देख रहे हैं।
कबीर दास के दोहे बखूबी चरितार्थ हो रहे हैं-
“जाको राखे साइयां मार सके ना कोय
बाल न बांका कर सकेगा जो जग बैरी होय”

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

व्यवहार में सुधार जरूरी बा ! ( भोजपुरी भाषा में)

Similar Posts

  • नौशाबा की कविताएँ | Naushaba Poetry

    अफ़सोस ज़िंदगी की राहों में,हर कोई तकलीफ़ों से गुज़रता है,तपता है गम की धूप मे कभीकभी देखता है स्वप्न खुशियों केमगर अफ़सोस !डसते हैं रात के अंधेरे बहुतभोर का उजाला भी ठहरता कहाँ है! सालते ही रहते हैंटूटे ख्वाबों के एहसासहर लम्हा बीती घड़ी का हिस्सा होता हैदूर दूर तक रहती हैं विरानियाँहर पल गुजरा…

  • दोहा दशक | Doha Dashak

    दोहा दशक ( Doha Dashak )   फिर  चुनावी  मौसम  में, बारूदी  है  गंध। खबरों का फिर हो गया,मजहब से अनुबंध।   अपनों  से  है  दूरियां,उलझे हैं संबंध। भावों से आने लगी,कड़वाहट की गंध।   ढूंढ़ रहे हैं आप जो,सुख का इक आधार। समझौता  हालात  से, करिए  बारंबार।   उसका ही संसार में,है जीवन अति…

  • छोटी दीपावली | Chhoti Dipawali

    छोटी दीपावली ( Chhoti Dipawali )    सुमंगलता सरित प्रवाह,छोटी दीपावली पर्व पर छोटी दिवाली अद्भुत अनुपम, जनमानस अलौकिकता स्पंदन । रूप,नरक चतुर्दशी अन्य उपमा, सर्वत्र देवत्व स्तुति अभिवंदन । महालक्ष्मी अभिषेक पूर्व बेला, सत्य सौंदर्य शोभना गर्व कर । सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।। भगवान श्री कृष्ण कर कमल, दैत्यराज नरकासुर…

  • युवा राजनेता श्री राजीव गांधी | Shri Rajiv Gandhi

    युवा राजनेता श्री राजीव गांधी ( Yuva Rajneta Shri Rajiv Gandhi )    देश के युवा राज नेताओं में राजीव गांधी थें एक, केवल ४० वर्ष की उम्र में वे प्रधानमंत्री बनें नेंक। अद्भुत क्षमता उच्च तकनीक आधुनिक थी सोच, लोकप्रिय वो नेता जिनके चाहनें वालें थें अनेंक।। सहनशील और निर्मल था जिनका ऐसा स्वभाव,…

  • संकल्प | Sankalp Poem

    संकल्प ( Sankalp )   आज फिर पराजित हुआ हूं फिर से अपनी काबिलियत को पहचान नहीं पाया आज खुद की ही नजरों में गिरा हूं बन गया हूं अपना ही खलनायक आज फिर पराजित हुआ हूं सोचा था, मंजिल का सामना करेंगे, किंतु ,हिम्मत ही जवाब दे गई अफसोस हुआ है मुझे अपने आप…

  • खामोशी विरोध की भाषा | Kavita khamoshi virodh ki bhasha

    खामोशी विरोध की भाषा ( Kavita khamoshi virodh ki bhasha )   ये खामोशी,  सहमति नहीं विरोध की भाषा है! यह तो मजबूरी है,  सहमति में बदल जाना  किसी तकलीफ देय  घटना के डर से! एक वक्त आएगा  सब्र का घड़ा भर जाएगा तब नही होगी कोई मजबूरी न किसी प्रकार का कोई डर  तब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *