Zindagi pe kavita

जिंदगी एक किताब है | Zindagi pe kavita

जिंदगी एक किताब है

( Zindagi ek kitab hai )

 

जिंदगी एक किताब है
जिसमें अनेक पन्ने हैं,
कुछ पन्ने फूल के, कुछ कागज के
जिसमें सुख-दुख की कहानी लिखी है
बीती हुई अपनी जवानी लिखी है,
जिसमें खुशियां भी है गम भी है
कुछ ज्यादा भी है कुछ कम भी है
ढेर सारी पुरानी यादें हैं
जीवन के सही गलत ईरादे है
टूटते सपनो की कथा है
दिल के दर्द की व्यथा है
खुशियों की चार बातें हैं खट्टी मीठी रातें हैं
थोड़ी बहुत मस्ती है डूबती कश्ती है
अपनों का सहारा है छूटता किनारा है
ऐसी अद्भुत हमारी किताब है
जिसमें पूरे जीवन की झाप है
कुछ पन्ने हंसाते हैं कुछ रुलाते हैं
फिर भी सभी पन्ने बहुत याद आते हैं।।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

पहले के रिश्ते | Rishte kavita

 

 

Similar Posts

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • रिश्तों की पहेली | Kavita rishton ki paheli

    रिश्तों की पहेली ( Rishton ki paheli )   कभी समझ ही ना पाये इन रिश्तो की पहैली को हम, जब जब जाते हे सुलझाने इसे खुद ही उलझ जाते है। कभी इतना अपनापन दे जाते है की आसमाँ पे होता है आलम खुशी का, कभी इक ही पल मे परायों सा अहसास दिलाकर जमीन…

  • समंदर बन जाए | Samandar shayari in Hindi

    समंदर बन जाए ( Samandar ban jaye )   आओ हम भी गीत कुछ ऐसे गाए दिल के जोड़े तार तराने बन जाए   सुहानी हो शाम महफिल सज जाए दरियादिल हो हम समंदर बन जाए   रिमझिम हो बारिश घटाएं छा जाए मदमाता हो सावन सुहाना आ जाए   ले गीतों की लड़ियां मधुरता…

  • अम्मा याद आईं | Kavita Amma Yaad Aayi

    अम्मा याद आईं ( Amma yaad Aayi )   अबकी होली में ‌ न जाने क्यों अम्मा याद आईं, मेरे पास कोई ऐसा भी नंबर होता, जो उससे भी बात हो पाती , उस देश का पता होता, जहां वो चली गई है, तो जरूर उसे, एक चिट्ठी लिखता, उसे लिखता कि, तेरे बिन यह…

  • हाथरस की भीड़ में

    हाथरस की भीड़ में हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में मैं तो नत मस्तक करने गई थी। अपनों के पास पहुंचने से पहले मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी। सुलझाने कुछ समस्या उलझन में सांसे फस गई थी अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई…

  • कर्मफल | Karmaphal

    कर्मफल ( Karmaphal )   आपके चतुर्विध सोच और कर्म का निष्कर्ष ही कहलाता है कर्मफल यही है आपका भाग्य या प्रारब्ध…. कर्मों का परिणाम उदित होता है समय अनुसार ही जिसके प्रभाव ही करते हैं संचालित आपके वर्तमान को और आप बढ़ते है कल की ओर…. भाग्य ,आपका भविष्य नही वर्तमान भी पूर्ण नही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *