Kavita kissne dekha

किसने देखा | Kavita kissne dekha

किसने देखा

( Kissne dekha ) 

 

 

कल के कल को किसने देखा

ना हमने ना तुमने देखा

जीवन के हर गुणा गणित में

तू -तू, मैं -मै सबने देखा,

 

बिन मौसम बरसातें देखा

कितने दिन और रातें देखा

बदल गये सूरज चंदा क्या?

बदला क्यों जज्बातें देखा?

 

बहती सर्द हवाएं देखा

मौसम और फिजाएं देखा

क्या? बदलें पूरब पश्चिम ,फिर

ज्यों त्यों शमा दिशाएं देखा ,

 

बदलें ब्यथा बलांए देखा

सच को पांव फैलाए देखा

ऋतु वसंत आने से पहले

पतझड़ पतित कलाएं देखा,

 

करवट और मालाएं देखा

दंगा और सभाएं देखा

बदला क्या कुछ अंत समय में

बहती अश्रु धाराएं देखा,

 

मधुशाला मधुराई देखा

आम्र बौर बौराई देखा

बदल रही दुनिया में मैंने

बिन बदला ममताई देखा,

 

गंगा की गंगाई देखा

सागर की गहराई देखा

बदल गया क्या रंग गगन का

या बदला परछाईं देखा,

 

कान्हा की दो दो मैंयों में

क्या बदला ममताई देखा

बदल सको तो खुद को बदलो

कब बदला अच्छाई देखा।

 

 

रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

दीपावली पर कविता | Diwali Kavita in Hindi

 

Similar Posts

  • काशी | Kavita Kashi

    काशी ( Kashi )   वसुधा का सिंगार है काशी ज्ञान ध्यान भंडार है काशी बहती जहां गंग की धारा जिसका पावन कूल किनारा अर्धचंद्र शिव के माथे पर बहती चंद्राकार है काशी गायन वादन नृत्य विहंगम सुर लय ताल छंद का संगम मन को मुग्ध करें स्वर लहरी बना हुआ रसधार है काशी गूंज…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • विस्थापन का दर्द | Visthapan ka Dard

    विस्थापन का दर्द ( Visthapan ka Dard ) विस्थापन का दर्द बहुत हीपीडादेह होता हैं ..इस पीड़ा को इस यातना को शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन होता हैंअपने लोग ..अपनी जमीन..अपनें घर की छत…बसा बसाया संसार..युद्ध…आतंक…भय…हिंसा…मृत्यू के डर के भार से बस थोड़ा-बहुत भार कम होता हैं विस्थापन का….बहुत दर्दनाक और भयावह होता हैंविस्थापन…

  • रोज खाएं मेथी दाना | Methi Dana

    रोज खाएं मेथी दाना ( Roj khaye methi dana )    रोज़ सुबह-सुबह खाना है खाली पेट मैथी का दाना, कई बीमारियों की रोकथाम के लिये ये है खज़ाना। भारत के सभी प्रान्तों में जिसकी खेती किया जाता, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने जिसको औषधि माना।। खाली पेट खानें से जिससे यह मेटाबॉलिज्म बढ़ता, इन्सुलिन निर्माण होता…

  • बुद्धसिस्ट | Kavita Buddhist

    बुद्धसिस्ट  ( Buddhist )   बुद्ध विशुद्ध मुक्ति का मार्ग बुद्ध विशुद्ध ज्ञान का मार्ग बुद्ध थर्म नहीं धम्म है बुद्ध में मानव सम्म है मन तन वचन तीन ताप बुद्ध मत में तीन पाप बुद्ध शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार धम्म शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार संघ शर्ण गच्छामि मुक्ति दाता बुद्ध विशुद्ध ज्ञान ध्यान दाता…

  • कागज के पुतले मत फूंको | Kavita kaagaz ke putle mat funko

    कागज के पुतले मत फूंको ( Kaagaz ke putle mat funko )     कागज के पुतले मत फूंको मन का अंधियारा दूर करो। जो दंभ छिपाये बैठे हो वो अंतर्मन अभिमान चूर करो।   लूट खसोट बेईमानी काले कारनामों की भरमार। जालसाजी रिश्वतखोरी अब फैल रहा है भ्रष्टाचार।   अभिमान को नष्ट करो जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *