पुराणों के अनुसार छिपकली को लक्ष्मी का रूप माना गया है। कल लेटे हुए मैं अपनी निकृष्ट जिंदगी पर विचार कर रहा था। अभी मैं निष्कर्षों में पहुंचा ही था कि लक्ष्मी जी सीधा मेरी नाक पर आकर गिरीं। अहोभाग्य!!! अब तो हमारे भाग्य खुल गए।
दरअसल दीवार पर 2 लक्ष्मी जी आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ पड़ी थीं। किन कारणों से वो झगड़ी ये तो मैं न जान सका। लेकिन यह जरूर जान गया कि दुनिया में एक बात कॉमन है ताकतवर हमेशा कमजोर पर भारी पड़ता ही है।
मोटी छिपकली जो कि पतली और छोटी छिपकली से लगभग दोगुनी आकार,वजन की थी इस बात से नाराज हो गयी थी क्योंकि कुपोषित छिपकली उसके “क्षेत्र” में आ गयी थी।
यह उसे गंवारा न हुआ और “आश्रम” वेब शो की माफिक जैसे दलित दूल्हे का “बड़े मोहल्ले” वालों द्वारा शादी में घोड़ी चढ़ना बर्दाश्त नही हुआ ठीक वैसे ही मोटी छिपकली को भी यह हजम न हुआ कि एक कुपोषित छिपकली उसकी एरिया में बिना उसकी अनुमति और बिना डरे विचरण कर रही है।
ठीक “आश्रम”की तरह मोटी छिपकली ने छुटकी पर हमला बोल दिया। हमला अचानक था बेचारी छुटकी जब तक कुछ समझ पाती उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह निरीह प्राणी सीधा मेरी नाक पर आकर गिरी।
कंकड़/मिट्टी की कल्पना करते हुए मैंने ध्यान न दिया परन्तु जैसे ही आंखे खोली छिपकली को नाक से उछलकर दीवार पर चढ़ते देखा। पहले तो मैं डरा लेकिन बाद में यह सोचते हुए कि छिपकली नही साक्षात लक्ष्मी जी मेरी नाक पर आकर गिरी हैं, मैं सन्तुष्ट हुआ।
ऐसा सबके साथ हर रोज थोड़ी न होता है !! लक्ष्मी जी की कृपा मुझ पर बरसने वाली है। अब मुझे एक लॉकर खरीद लेना चाहिए।
एक चीज मैंने और गौर की। मोटी और हष्टपुष्ट छिपकली गौरवर्ण थी जबकि कुपोषित छिपकली सांवले रंग की। वैसे तो मैं वर्णभेद के खिलाफ हूँ परन्तु यह देखना आश्चर्यजनक था कि रंगभेद इन रेंगने वाले जंतुओं में भी विद्यमान है।
अगर छोटी छिपकली गौर वर्ण की होती क्या तब भी बड़ी गौर वर्ण छिपकली उसे मारने के लिए झपटती और अपने एरिया से खदेड़ती ??
हो सकता है वह मेरी वजह से ही झगड़ पड़ी हों। कौन मेरी नाक पर आकर गिरेगा इसका सीधा सम्बंध मेरे भाग्य खुलने से है। बड़ी छिपकली गिरती तो बड़ी लक्ष्मी जी का आगमन होता, नोट सिर्फ 500 और 2000 के रूप में ही आते।
जबकि छोटी छिपकली के गिरने से मैं संशकित हूँ।मैं यूनिसेफ वालों से भी बेहद नाराज हूँ।यह कुपोषित छिपकली यदि यूनिसेफ द्वारा पोषण पा जाती तो मेरी लॉटरी लग जाती।अब तो चिल्लर से ही संतोष करना पड़ेगा।
यूनिसेफ का कार्य- क्षेत्र इंसानों के अलावा अन्य जीव जंतुओं के लिए क्यों नही है??यूनिसेफ को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए।चाहे इंसानी बच्चा हो या फिर चमगादड़, छिपकली अथवा घोंघे का; भेदभाव न करते हुए हर कुपोषित जीव का ख्याल रखा जाना चाहिए।
कुपोषित होना जितना बड़ा गुनाह है उससे भी बड़ा गुनाह किसी कुपोषित छिपकली का आदमी पर गिर जाना है..आदमी के तो भाग्य फूट जाते हैं।
इंसान न जाने कितनी उम्मीदें लगाए जीता है कि किसी दिन कोई मोटी छिपकली उस पर आकर गिरेगी और उसकी फूटी किस्मत की खेती फिर से लहलहा उठेगी लेकिन हाय रे दुर्भाग्य!!!
खूबसूरत हैं नज़ारे गांव में ( Khoobsurat hai nazare gaon mein ) खूबसूरत हैं नज़ारे गांव में प्यार के हैं बस इशारे गांव में शहर में तो हर तरफ़ हैं नफ़रतें सिर्फ़ उल्फ़त है हमारे गांव में जो किसी भी शहर होते नहीं वो हसीं देखें नजारे गांव में देखने…
सुनो तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..
उपकार भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।। सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।। सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…
मुहब्बत की वो ही अब गुफ़्तगू नहीं करता मुहब्बत की वो ही अब गुफ़्तगू नहीं करता वो सूरत मेरे अब हाँ रु ब रु नहीं करता सितम किए प्यार में ही बहुत मुझपे हर पल उसी की दिल अब मेरा आरजू नहीं करता उदास रहता है दिल ख़ूब मेरा ये हर…
याद करते थे भुलाने में लगे याद करते थे भुलाने में लगे! वो पराया अब बनाने में लगे सच बताकर वो ही सबसे झूठ को दाग दामन से मिटाने में लगे दोष क्या दूँ मैं औरो को देखिए घर मेरा अपनें ही जलाने में लगे दिल दुखाकर वो वफ़ा में…
मैं ढूंढ़ता उसका ही रहा घर मैं ढूंढ़ता उसका ही रहा घर उसका नहीं मुझको है मिला घर वो छोड़ के ही जब से गया है सूना बहुत मेरा ये हुआ घर उल्फ़त यहां दिल से मिट गयी है की नफरतों में ही ये जला घर देखो ग़म के साये…