Poem in Hindi on nausena divas

नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

नौसेना दिवस !

( Nausena divas )

( 2 ) 

हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से

चार दिसंबर प्रेरणा पुंज,
सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद ।
नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग,
अहम हिंद विजित संवाद ।
सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि,
परमता विजय भव मंत्र मंचन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

तीन दिसंबर इकहत्तर पाक सेना,
भारत सीमा अकारण आक्रमण ।
रणनीतिक प्रत्युत्तर हिंद सेना,
धर ऑपरेशन ट्राइडेंट आवरण ।
सप्त दिन अनवरत संघर्ष,
अंत पाक फतह अभिनंदन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

आई एन एस मिसाइल निरहाट,
वीर निपट शीर्ष योगदान ।
नेतृत्व एडमिरल एस एम नंदा,
अप्रतिम शूरता हिंदवी शान ।
अविस्मरणीय जीत राष्ट्र इतिहास,
वैश्विक छवि स्वर्णिम मंडन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।

स्थापना कदम सत्रहवीं शताब्दी,
बिंब उन्नीस सौ चौंतीस रॉयल इंडियन ।
वर्तमान सामरिक श्रृंगार अनूप,
दक्षता तत्परता उपलब्धि उन्नयन ।
अनंत हार्दिक शुभकामनाएं नौ सेना,
उमंग उल्लास स्वाभिमान रक्षा स्पंदन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित, जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

 

( 1 ) 

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें,

झंडा फहरायें और झंडा लहराएं,

माँ भारती की आरती उतारें रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे ! चलो झंडा फहरायें।

 

नेवी हमारी है प्राणों से प्यारी,

वीरता की सारी कहानी हमारी।

एक – एक करके बतायें रे! चलो, झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

अमर शहीदों के पथ पे चलेंगे,

दुश्मन का सीना हम छलनी करेंगे।

इन लहरों का होंठ मुस्काये रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

जागते रहेंगे, जगाते रहेंगे,

अरि के लहू से नहाते रहेंगे।

गुलशन की रौनक बढ़ायें रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे!चलो झंडा फहरायें।

 

हिन्द महासागर के हम रखवाले,

दुश्मन की लाशों पे हम चलनेवाले।

आन-बान-शान फिर दिखाएँ रे!चलो झंडा फहराये,

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

जिन्दगी का गुलिस्तां | Poem on zindagi in Hindi

Similar Posts

  • विद्यार्थी | Vidyarthi par kavita

    विद्यार्थी ( Vidyarthi )    एक यही होती विद्यार्थियों की पहचान, मंजिल को पाना और बनना है महान। एक जैसी युनिफॉर्म ये जूतें एवं जुराब, अध्यापकों का सदैव करतें वे गुणगान।।   पढ़ते है जीवनी जैसे यह राम व रहीम, गुरुग्रंथ एवं बाईबल गीता और क़ुरान। ना कोई जानते क्या है जाति क्या धर्म, होते…

  • जय श्री राम ( दोहे )

    जय श्री राम ( दोहे ) जनमे जिस क्षण महल में, कौशल्या ने लाल।गूंजी घर -घर में तभी, ढोल मँजीरा ताल ।। पिता वचन की राम ने , रखी सहज ही लाज |ठुकराया संकोच बिन , अवधपुरी का राज ।। पीछे पीछे चल दिये ,जहाँ चले प्रभुराम।।सीता लक्ष्मण साथ में, छोड़ अवध का धाम ।…

  • स्त्री | Stree Kavita

    स्त्री ( Stree kavita )   स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो। तुम भी उस तरुवर की शाखा हो, जिस डाल कि मैं। तुम भी अपने कार्य में निपुण, मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण। स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी…

  • हरतालिका तीज आई है | Hartalika Teej Aayi hai

    हरतालिका तीज आई है ( Hartalika teej aayi hai )    मनोरम भाद्रपद शुक्ल तृतीया, शिव पार्वती गणेश उपासना । निर्जला व्रत शीर्ष बेला, परमता स्पर्श मनोभावना। अनूप सनातनी आभा तले , धर्म आस्था अनंत छाई है । अखंड सौभाग्य का वर देने, हरतालिका तीज आई है ।। पुनीत पावन अभिलाषा, अंतर्मन अप्रतिम निखार ।…

  • राधा रंग में हुई रंगीली | Kavita Radha Rang mein Hui Rangili

    राधा रंग में हुई रंगीली ( Radha rang mein hui rangili )    ये भरी सभा में रागरंग ये मौसम मस्ताना है। ये मतवाले ये भांग भंग हर कोई दीवाना है। भर पिचकारी दे किलकारी फाग खेलन आया। राधा रंग में हुई रंगीली झट कान्हा रंग लगाया। आई होली हमजोली आओ खेले आंख मिचोली। अधरो…

  • स्वयं को बदले और

    स्वयं को बदले और ज़माने में आये हो तो जीने की कला को सीखो। अगर दुश्मनों से खतरा है तो अपनो पे भी नजर रखो।। दु:ख के दस्तावेज़ हो या सुख की वसीयत। ध्यान से देखोगें तो नीचे मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।। बिना प्रयास के मात्र हम नीचे गिर सकते है। ऊपर उठ नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *