Tiranga par Kavita

तिरंगा | Tiranga par Kavita

तिरंगा!

( Tiranga ) 

 

आजादी की कोख से निकला तिरंगा,
प्राणों से प्यारा है हमको तिरंगा।
बीज आजादी का देखो ये बोया,
हम सबकी आँखों का तारा तिरंगा।

बलिदानियों का खून इसमें समाया,
इंकलाबी राह भी सजाया तिरंगा।
क्रांति और शांति का देता है संदेश,
जवानी लुटाना सिखाया तिरंगा।

जवान-किसान का सबका दुलारा,
मर -मिटना हमें सिखाया तिरंगा।
माटी की इसमें है खुशबू भरी,
मंगल- चाँद पर फहराया तिरंगा।

राजगुरु, सुखदेव, भगत आते हैं याद,
नदियों खून में यह नहाया तिरंगा।
धड़कन ये दिल का और प्राण हमारा,
प्रवासियों के दिल में भी छाया तिरंगा।

महज ये कपड़ा नहीं,वीरत्व की निशानी,
सर ऊँचा रखना सिखाया तिरंगा।
आन- बान- शान देखो इसकी निराली,
घर – घर के ऊपर लहराया तिरंगा।

भले हो बची एक बूँद लहू की रगों में,
तमन्ना सरफरोशी की जगाया तिरंगा।
फना होना तय है हर एक शय की,
भारतमाता की शान दिखाया तिरंगा।

लक्ष्मी की तलवार,आजाद की फ़ौज से,
जंग- ए- आजादी को सजाया तिरंगा।
तिरंगे से खूबसूरत न होता कफन,
शहीदों को जिगर से लगाया तिरंगा।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

 

Similar Posts

  • आशिकी | Poem in Hindi on Aashiqui

    आशिकी !   आजकल मुझको फिर से सताने लगे, रात को मेरे सपनों में आने लगे। मेरी चढ़ती जवानी का है ये असर, अपने घर का ही रस्ता भुलाने लगे। आजकल मुझको फिर से सताने लगे, रात को मेरे सपनों में आने लगे। रफ़्ता-रफ़्ता ये जीवन भी कट जाएगा, टूटे मौसम भी फिर से सुहाने…

  • मैं हूं प्रयागराज | Prayagraj

    मैं हूं प्रयागराज ( Main Hoon Prayagraj )    इतिहास के पृष्ठों पर स्तंभ-अभिलेखों पर पथराई नजरों से ठंडे हाथों से नदी-नालों का खेत-खलिहानों का शहर-नगरी में तपती दुपहरी में संगम के तट पर कण-कण छानते हुए देख अतीत के अपने रूप-नक्शे दिखा इलाहाबाद उदास! उदास! उदास बोला उदास मन से रखना मेरे अतीत को…

  • आजादी का अमृत उत्सव | Poem azadi ka amrit utsav

    आजादी का अमृत उत्सव (  Azadi ka amrit utsav )   आजादी का अमृत उत्सव, घर में चलो मनायेंगे। पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।। वीर शहीदों की कुर्बानी, फिर से याद करेंगे हम भारत माँ की जय जयकार, मिलकर आज कहेंगे हम रंगोली तोरन हारों से, आँगन खूब सजायेंगे। पापा ला…

  • ️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

    ️ आओ गणेश जी  ( Aao Ganesh Ji )   –>आओ मेरे गणराजा………..|| 1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है | ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है | सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो | निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |…

  • Shiv Stuti | शिव-स्तुति

    शिव-स्तुति ( Shiv Stuti ) ऐसे हैं गुणकारी महेश। नाम ही जिनका मंगलकारी शिव-सा कौन हितेश।।   स्वच्छ निर्मल अर्धचंद्र हरे अज्ञान -तम- क्लेश। जटाजूट में बहती गंगा पवित्र उनका मन-वेश।।   त्रिगुण और त्रिताप नाशक त्रिशूल धारे देवेश।। त्रिनेत्र-ज्वाला रहते काम कैसे करे मन में प्रवेश।।   तमोगुणी क्रोधी सर्प, रखते वश, देते संदेश।…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *