Veer Tejaji par Kavita

वीर तेजाजी | Veer Tejaji par Kavita

वीर तेजाजी

( Veer Tejaji ) 

 

सत्यवादी और वचनों पर अटल रहने वाले,
आश्चर्यचकिंत व साहसिक कारनामो वाले।
राजकाज से दूर गौसेवा में लीन रहने वाले,
कुॅंवर तेजपाल थें बहादुर एवं हिम्मत वाले।।

खरनाल ग्राम में जन्में जिला जो है नागौर,
पिता का नाम ताहड़ जी माता राम कंवरी।
विक्रम संवत् ११३० माघ शुक्ला चतुर्दशी,
मुखियां ग्राम के पिता भोलेनाथ उपासकी।।

खेंती की खुशहाली हेतु कृषक करतें पूजा,
गायो की रक्षा खातिर प्राण लुटाऍं ये तेजा।
अनेंक प्रांतों मे आपको लोकदेवता मानते,
भादों शुक्ला दशमी को होती विशेष पूजा।।

वचन के पक्कें व बलिदानी अमरत्व पाया,
कर्म शक्ति भक्ति वैराग्य उदाहरण दर्शाया।
घायल अवस्था में भी नागराज को पुकारा,
दंश लो नाग जीभ पर वचन मेरा निभाया।।

कई गाथाएं इनकी नवचेतन जागृत करती,
समाज सुधारक सदमार्ग चलना सिखाती।
बाल्यावस्था में ही इनकी हो गई थी शादी,
इनके नाम की साॅंप काटें हुऍं बांधते ताॅंती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जीवन है अनसुझी पहेली | Jeevan

    जीवन है अनसुझी पहेली  ( Jeevan hai anasujhi paheli )    हे! मां आकर मुझे बताओ यह मुझे समझ ना आए क्यों? सब क्यों उलझा उलझा लगता यह कोई ना समझाए क्यों?   पूछो पूछो पुत्र सयाने है खीझा खीझा उलझा क्यों? कौन प्रश्न हैं इतना भारी जो नहीं अभी तक सुलझा क्यों?   जीवन…

  • जीवन की सत्यता | Jeevan ki Satyata

    जीवन की सत्यता ( Jeevan ki satyata )    सतत ओस के झरते कण दिखाई तो नही देते पर,बना देते हैं महा सागर को जैसे ऐसे ही कर्म के प्रवाह मे दुआओं बद्दुआओं के स्वर किसी को मार देते हैं बेमौत तो किसी को अमर बना देते हैं… अलौकिक भाषा और संकेत सूक्ष्म एहसास ही…

  • रात भर | Kavita Raat Bhar

    रात भर ( Raat Bhar )   आकर भी आप करीब ठहरे नहीं क्यों पल भर बढ़ी धड़कनों में चलती रही हलचल रात भर गुजरती रही रात ,फ़लक लिए निगाहों में सन्नाटा भी चीरता रहा हो मानों मुझे रात भर सो गये होंगे आप बेखबरी की नींद के दामन में खोलते रहे गांठ हम आपकी…

  • होली के रंग अपनों के संग | Holi Ke Rang

    होली के रंग अपनों के संग ( Holi Ke Rang Apno ke Sang )   प्रीत पथ अप्रतिम श्रृंगारित, नयनन खोज निज संबंध । उर सिंधु अपनत्व प्रवाह, पुलकित गर्वित जीवन स्कंध । उत्सविक आह्लाद चरम बिंदु, मंगल कामना परिवेश उत्संग । होली के रंग, अपनों के संग ।। चरण वंदन आशीष वृष्टि, सम वय…

  • शान्ति दूत | Shanti doot par kavita

    शान्ति दूत ( Shanti doot )   हम है ऐसे शान्ति के दूत, माॅं भारती के सच्चे सपूत। वतन के लिए मिट जाएंगे, क्योंकि यही हमारा वजूद।।   सीमा पर करते रखवाली, सेवा निष्ठा के हम पुजारी। देश भक्त निड़र व साहसी, हर परिस्थितियों के प्रहरी।।   जीना- मरना इसी के संग, बहादूर एवं सैनिक…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *