Holi Ke Rang

होली के रंग अपनों के संग | Holi Ke Rang

होली के रंग अपनों के संग

( Holi Ke Rang Apno ke Sang )

 

प्रीत पथ अप्रतिम श्रृंगारित,
नयनन खोज निज संबंध ।
उर सिंधु अपनत्व प्रवाह,
पुलकित गर्वित जीवन स्कंध ।
उत्सविक आह्लाद चरम बिंदु,
मंगल कामना परिवेश उत्संग ।
होली के रंग, अपनों के संग ।।

चरण वंदन आशीष वृष्टि,
सम वय सेतु हास्य परिहास ।
परिवार समाज राष्ट्र अंतर,
समता समानता हर्ष उल्लास ।
गुलाल अबीर रंग मध्य साध्य,
मुख प्रभा अथाह उत्साह उमंग
होली के रंग,अपनों के संग ।।

लाल वर्ण ऊर्जा उपवन,
हरित सदा प्रकृति स्नेही ।
नारी काया भूषण प्रियल,
पित उपासना घर द्वार गेही ।
नारंगी मिलनसारिता धारी,
गुलाबी प्रेम खुशी दया कंग ।
होली के रंग, अपनों के संग ।।

नील मंडल आध्यात्म ओज,
उज्ज्वल भविष्य राह बैंगनी ।
श्वेत शांति कृष्ण लालित्य संयमी,
केसरिया उर राष्ट्रभक्ति रागिनी ।
सर्व वर्ण सुख वैभव आनंद पुंज,
जीवन पथ नित मस्त मलंग ।
होली के रंग, अपनों के संग।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व | Kavita world war ke muhane par vishwa

    वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व ! ( World war ke muhane par vishwa )   दुनिया को सुलगता देखना चाहता है अमेरिका, खून की नदी भी बहाना चाहता है अमेरिका। भिड़े रहें दुनिया के देश कहीं न कहीं वो युद्ध में, दूर से तमाशा देखना चाहता है अमेरिका। दुश्मन देश की कमर तोड़ने में…

  • वक्त | Poem waqt

    वक्त ( Waqt )   वक्त से ना बड़ा कोई पहले हुआ, वक्त से ना बड़ा कोई हो पायेगा। वक्त से कोई पहले हँस ना सका, वक्त से कोई पहले ना रो पायेगा।।   ना किसी के लिए रुका है कभी ना किसी के लिए झुका है कभी उसके अंतस में क्या है समझ न…

  • Hindi Bhasha Par Kavita | हिंदी भाषा

    हिंदी भाषा ( Hindi Bhasha )   बनाओ मिल, हिंदी को जग में महान। जगत गुरु कहलाने वाला, पंचशील फैलाने वाला। वेदों में भरा ज्ञान ।‌ बनाओ मिल हिंदी को,जग में महान।।   तुलसी सूर और मीरा बाई, कबीर नानक दादू गुसाईं। मुनियों ने किया ध्यान ।। बनाओ मिल हिंदी को जग में महान।।  …

  • चाय

    चाय ** अच्छी मीठी फीकी ग्रीन काली लाल कड़क मसालेदार होती है, नींबू वाली, धीमी आंच वाली, दूध वाली, मलाई और बिना मलाई की, लौंग इलायची अदरक वाली भी होती है। मौसम और मूड के अनुसार- लोग फरमाइश करते हैं, तो कुछ डाक्टरों की सलाह पर- मन मारकर फीकी ही पीने को विवश हैं। यह…

  • Kavita Corona se Ladne ka Upay | कोरोना से लड़ने का उपाय

    कोरोना से लड़ने का उपाय ( Corona se ladne ka upay )   घर में रहकर ही करें मौज मस्ती, ये जिंदगी नहीं है सस्ती। करें जीवन का एहतराम, मस्ती कर मस्त रहें सुबह शाम। घर में हैं तो हैं सुरक्षित, बाहर निकलने की क्या है जरूरत? जब बदलीं बदली सी हवा है, बदली बदली…

  • अभी है वक्त | Abhi Hai Waqt

    अभी है वक्त ( Abhi hai waqt )   खौल उठना है खून ,जब देती है दिखाई नग्न ता वह सोच की हो या परिधान की या हो डूबती संस्कृति और सभ्यता पुरखों से मिली धरोहर को निगल रही यह आधुनिकता पुरुषत्व हीन हो रही नव पीढ़ी गांजा चरस अफीम की विविधता शर्म , लाज,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *