फिर भी मेरा मन प्यासा

फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

फिर भी मेरा मन प्यासा

( Phir bhi mera man pyasa ) 

 

 

मृगतृष्णा वासना न छूटी छूटी निज जिज्ञासा‌।

कितने सरोवर मन में बसते फिर भी मेरा मन प्यासा।‌।

 

जीवन को ज्वाला में तपते देखा है,

लज्जा को घूंघट में सिसकते देखा है,

उदर में रखा दूध पिलाया बड़ा किया,

उसको भी पानी बिन मरते देखा है,

 

सारे घुंघरू टूट गये पर टूटी न अभिलाषा।।कितने सरोवर ०

 

गह्वर कानन सघन पार कर जाता है,

अम्बर से अपना सम्बन्ध बताता है,

कितनी सरितायें अस्तित्व में आती हैं,

अश्रुबिंदु को जहां जहां बिखराता है,

 

जीवन है एक पवन झकोरा आया और गया सा।‌।कितने सरोवर०

 

प्रयाग काशी तीर्थ नहाना बाकी है,

कोरे से मस्तक पर तिलक लगाना बाकी है,

शेष रात भर चमके सूरज अंतस तक,

मन मंदिर में दीप जलाना बाकी है,

 

प्राण पखेरू उड़ जायेंगे क्या आशा क्या निराशा।। कितने सरोवर०

 

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

पसीना | Paseena par kavita

 

Similar Posts

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

  • Kavita main Faqeer | मैं फ़कीर वो बादशाह

    मैं फ़कीर वो बादशाह ( Main faqeer o baadshah )   दीन दुःखी के मालिक हो, हो करूणा अवतार मेरी  भव  बाधा  हरो, आन  पड़ी  हूं  द्वार।   तुम सम दानी नहीं,हम सम याचक और, मैं फ़कीर वंदन करुं, चरणों में मांगू ठौर।   तुम हो जग के बादशाह, मेरी क्या औकात। तुमने  दी  सांसें …

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • मेरे प्रभु | Prabhu ki prathna Hindi mein

    मेरे प्रभु ( Mere prabhu )    आपके चरणों में थोड़ी जगह मुझे दे देना प्रभु, जीवनभर संग निभाना आप हमारे प्यारे प्रभु। सद्मार्ग मुझको दिखाना जीवन पथ पर हमेशा, कठिनाई एवं समस्याओं से उभारना मेरे प्रभु।।   ज़िन्दग़ी मेरी कठिन हो तो नैया पार लगा देना, भवसागर से पार प्रभु मुझको आप करा देना।…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *