Sabhi ke Liye

सभी के लिए | Sabhi ke Liye

सभी के लिए

( Sabhi ke Liye )

 

चमकना है अगर जीवन में तो
हर ताप को सहना होगा
कहीं राम को श्याम, तो कहीं
श्याम को राम कहना होगा
जीवन पथ पर चलना होगा

मौसम में भी हर मौसम है
शामिल
युग में भी हर युग के कर्म हैं
दया ,धर्म ,क्षमता ,आतंक
सभी के अपने-अपने मर्म हैं

संपूर्णता तो समग्रता से ही होगी
महत्व गुण विशेष का ही होगा
किसी की याद भी नहीं आती
किसी का लिखा जाता इतिहास होगा

किसी का इंतजार बेसब्री से
किसी का उपहास हो रहा होगा
आपकी गिनती आपसे ही होगी
आपको ही सोचना है कहां रहना होगा

वक्त अलग आता नहीं किसी के लिए
कायनात है सभी के लिए
चुनाव और कर्म आपके अपने हैं
परिणाम तो है सभी के लिए

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

Similar Posts

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

  • होली आई रे | Holi Aayi re

    होली आई रे  ( Holi Aayi re ) ( 2 ) होली आई…..होली आई…होली आई रे होली आई…..होली आई…होली आई रे नीले पीले लाल गुलाबी रंगों का ये त्यौहार, खुशियों उमंगों से भर देता है सबका संसार। रंग बिरंगे रंगों में सबको डुबोने होली आई रे, क्या बच्चे क्या बूढ़े सबकी बनाने टोली आई रे।…

  • चंद्रघंटा मां | Chandraghanta Maa

    चंद्रघंटा मां ( Chandraghanta Maa )    स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक शारदीय नवरात्र तृतीय बेला, शीर्षस्थ भक्ति शक्ति भाव । सर्वत्र दर्शित आध्यात्म ओज, जीवन आरूढ़ धर्म निष्ठा नाव । चंद्रघंटा रूप धर मां भवानी, शांति समग्र कल्याण प्रदायक । स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक ।। साधक पुनीत अंतर्मन आज, मणिपूर चक्र…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

    है ये मिट्टी की काया! ( Hai ye mitti ki kaya )    मैंने खुद को तपा करके, जीवन को सजाया है। था कर्म मेरा अच्छा, तब जनम ये पाया है। कुदरत के आंगन में, बड़े मजे से खेला है। ये बीत गया जीवन, अब जाने की बेला है। पुरुषार्थ किया हमने, अब मोक्ष को…

  • न्याय

    न्याय ** गरीब मजलूमों को अब न्याय नहीं मिलता! मिलतीं हैं सिर्फ धमकियां! मुकदमा वापस ले लो.. वरना ? तो क्या करें? रो रहे हैं सिसक रहे हैं बहा रहे हैं आंसू बंद कर घर की दरवाजे खिड़कियां। सुना है ! कचहरियों में भी अब न्याय नहीं मिलता रंगीन कागजों के बदले में है बिकता!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *