न जाने कौन हूं मैं

न जाने कौन हूं मैं | Kaun hoon main kavita

न जाने कौन हूं मैं

(  Na jane kaun hoon main )

 

न जाने कौन हूं मैं…

गहन तिमिरान्ध में प्रकाश हूं मैं,

छलकते आंसुओं की आस हूं मैं

गृहस्थ योगी यती संन्यास हूं मैं,

विरह कातर अधर की प्यास हूं मैं।

किसकी ललचाई दृगन की भौंन हूं मैं।।

न जाने कौन हूं मैं….

सृष्टि का सृजक पालक संहार हूं मैं,

सूक्ष्मतम से ब्योम का आकार हूं मैं,

नाव माझी नदी और पतवार हूं मैं,

प्रकृति में प्रस्वास का संचार हूं मैं।

सर्व समरथ सिद्ध हूं पर किस अर्णव का लोन हूं मैं।।

न जाने कौन हूं मैं…

भूख से ब्याकुल उदर की पीर हूं मैं,

स्वेद के रंग में रंगी प्राचीर हूं मैं,

जला दे मृतचीर ऐसा नीर हूं मैं,

सूर्य शशिमणि दीप सागरछीर हूं मैं

है विराट स्वरूप मेरा फिर भी लगता बौन हूं मै।।

न जाने कौन हूं मैं…

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

चक्षुजल | Chakshujal par kavita

 

Similar Posts

  • मेरा प्यार | Kavita Mera Pyar

    मेरा प्यार  ( Mera Pyar ) दिल है सुंदर मन है सुंदर। और तुम भी हो सुंदर। दिलकी बातें कह नहीं पाती। पर मन के भाव दिखती हो।। करते हो यदि प्यार तुम तो आँखो से कह दो। प्यार तुम्हारा छुप न रहा। अब तो तुम कुछ कह दो।। मन तेरा अब भटक रहा है।…

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

  • मेरी कविता के शब्द | Meri Kavita ke Shabd

    मेरी कविता के शब्द ( Meri Kavita ke Shabd ) तुम्हारे शब्द निहार रहे हैं मुझे और लज्जा से गढ़ी जाती हूं मैं बंद करके भी देखा है मैंने किताब में खुद को तुम्हारे शब्दों में फिर पढ़ी जाती हूं मैं मेरे कंधों को छूते हुए गुजर रही थी तुम्हारे शब्दों की क्यारी पलकें झुका…

  • आओ हम दिवाली मनाएं

    आओ हम दिवाली मनाएं आओ हम-सब साथ मनाएं दीवाली त्यौंहार,तमस की उमस दूर करें जलाएं दीप अपार।जगमग कर दे घर ऑंगन हो समृद्धि बौछार,सुखमय हो सबका जीवन महकें द्वार-द्वार।। इसदिन ही संपूर्ण हुआ श्री राम का वनवास,सीता-राम और लखन पधारे अपने निवास।झिलमिल करते दीप-जलाएं पर्व बना ख़ास,तब से चली आ रही परंपरा कार्तिक-मास।। इस अमावश…

  • बचपन लौटा दो | Kavita Bachpan lauta do

    बचपन लौटा दो ( Bachpan lauta do ) मुझे मेरा बचपन लौटा दो, बालपन का पौधा महका दो, आंगन की किलकारियां गुनगुना दो, दादी की पराती सुना दो, मां का आंचल ओढ़ा दो, पापा के खिलौने ला दो, बैग का बोझ घटा दो, कागज का नाव तैरा दो, कान्वेंट से गुरुकुल पहुंचा दो । एकलव्य…

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *