Kavita ye Roop Rang

ये रूप रंग ये चाल ढाल | Kavita ye Roop Rang

ये रूप रंग ये चाल ढाल

( Ye roop rang ye chaal dhaal ) 

 

ये रूप रंग ये चाल ढाल ये तेवर क्यों नखराले है।
गोरे गोरे गाल ये काली जुल्फे नैन तेरे मतवाले है।

बहकी बहकी नजरें तेरी बाल तेरे घुंघराले है।
गोरा बदन संगमरमर सा दीवाने डूबने वाले हैं।

चाल मोरनी सी तेरी पायल घुंघरू बजने वाले हैं।
कानों में झूमके झूम झूम सुर ताल सजने वाले हैं‌।

होंठ रसीले नैन शराबी घटा से बरसने वाले हैं।
झील सी आंखों में डूबे रसधार भीगने वाले हैं।

धड़कनें तराने गाती दिल के सारे तार जुड़ने वाले हैं।
देख के अदाएं भावन परदेसी घर को मुड़ने वाले हैं।

साज बाज सारे फीके सुर संगीत छूटने वाले हैं।
दिल को करार मिले मन में लड्डू फूटने वाले हैं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राधा रंग में हुई रंगीली | Kavita Radha Rang mein Hui Rangili

 

Similar Posts

  • चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

    चूल्हे की रोटी ( Chulhe ki roti )   गर्मा गर्म चूल्हे की रोटी होती गोल मटोल शानदार। तरोताजा तवे की रोटी हमें लगती बहुत जानदार। चिकनी चिकनी चुपड़ी चुपड़ी स्वाद से है भरी पूरी। खाने वाले खाते ही जाए हल्की हो जाए हलवा पूरी। चूल्हे की रोटी मन को भाए घर वाले खुशी से…

  • हरियाली तुम आने दो | Kavita Hariyali Tum Aane Do

    हरियाली तुम आने दो ( Hariyali Tum Aane Do ) बारिश को अब आने दो। तपती गर्मी जाने दो।। ये बादल भी कुछ कह रहे। इनको मन की गाने दो।। कटते हुए पेड़ बचाओ। शुद्ध हवा कुछ आने दो।। पंछी क्या कहते है सुन लो। उनको पंख फैलाने दो।। फोटो में ही लगते पौधे। सच…

  • सोच समझकर बोल | Soch samajh kar bol | Geet

    सोच समझकर बोल ( Soch samajh kar bol )   सोच समझकर बोल रे बंदे सोच समझकर बोल तिल का ताड़ बना मत बंदे मन की आंखें खोल   मीठी वाणी लगती प्यारी मधुरता से रिश्ता नाता है मधुर बोल दुनिया दीवानी तोता पिंजरे में आता है हंगामा खड़ा मत करना प्यारे मत करना रमझोल…

  • धीरे-धीरे | Poem Dhire Dhire

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire ) धीरे-धीरे शम्मा जलती रही, रफ्ता-रफ्ता पिंघलती रही ! दिल तड़पता रहा पल पल, रूह रह-रह मचलती रही ! शोला-जिस्म सुलगता रहा, शैनेः शैनेः रात ढलती रही ! ख़्वाब परवान चढ़ते रहे, ख़्यालो में उम्र टलती रही ! धड़कने रफ्तार में थी ‘धर्म’ सांसे रुक-रुक चलती रही !! डी के निवातिया…

  • खाए हो चोट दिल पे | Mujra Khaye ho Chot Dil pe

    खाए हो चोट दिल पे! ( Khaye ho chot dil pe )  ( मुजरा )   खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी, रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी। तसव्वुर मेरे हरदम रहोगे, कुंवारे बदन का रस भी चखोगे। काँटों की सेज छोड़, फूल पे सुलाऊँगी, रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी, खाए हो चोट दिल पे…

  • पेड़

    पेड़ ?   पत्र पुष्प फलादि माया कौन देता। पेड़ न होते तो छाया कौन देता।।   बगीचों को काट रेगिस्तान न कर, प्राण वायु जो खपाया कौन देता।।   पेड़ों में भी जान है जहान भी है, चूल्हे में लकड़ी लगाया कौन देता।   “दसपुत्र समद्रुमः”शेष बतलाते हो, औषधी जीवन बचाया कौन देता।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *