Tum Paras ho

तुम जादुई इक पारस हो | Tum Paras ho

तुम जादुई इक पारस हो

( Tum jadui eik paras ho ) 

 

मैं मामूली इक कंकड़ हूं तुम जादुई इक पारस हो।
मैं खट्टा मीठा स्वाद सही, तुम काव्य का नवरस हो।

मैं अनाड़ी हूं प्यारे, तुम काव्य के बड़े खिलाड़ी हो।
मैं जोधपुरी साफा ही सही, तुम बनारसी साड़ी हो।

मैं शब्दाक्षर का मोती, तुम शब्दों की गूंथी माला हो।
मैं दिनकर का अनुयायी हूं, तुम हरिवंश निराला हो।

मैं लाइव लाइव चलता हूं, तुम मंचों पे छा जाते हो।
दिल तक दस्तक देता हूं, तुम दिल को बहलाते हो।

मैं ओज भरी अंगार बनूं, तुम हास्य रस बरसाते हो।
मैं कलमकार अदना सा, तुम देश विदेश जाते हो।

मैं गीतों की कड़ी ही सही, तुम राग में गीत सुनाते हो।
माला माइक लिए खड़ा, तुम गायब क्यों हो जाते हो।

मैं आन बान में जीता, तुम शान से खूब कमाते हो।
मैं भी वाणी का साधक हूं, मुझसे क्यों कतराते हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी
नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आओ खोलें मन की तहें | Mann ki Tahen

Similar Posts

  • जय मां भारती | Jai Maa Bharti

    जय मां भारती ( Jai maa bharti )   शत शत बार नमन वंदन कोटि कोटि बार प्रणाम कर गए आजाद गुलामी से लाखों लाखों बार उन्हें सलाम लेकिन,अब बारी हमारी है यदि,देश की माटी प्यारी है देश बचाना होगा सत्ता लोभी से छली,कपटी, टुच्चे और भोगी से नव भारत का निर्माण करें आओ मत…

  • Kavita | नींद

    नींद ( Neend )   आंधी  आई काले बादल घिर  घिर कर आने लगे कहर कोरोना बरस पड़ा खतरों के मेघ मंडराने लगे     रह रह कर डर सता रहा आंखों की नींद उड़ाने को यह कैसी लहर चल पड़ी कैसा  मंजर  दिखाने को     सड़कों पर सन्नाटा छाया नींद  हराम  हुई सबकी…

  • Ghazal | उलझन

    उलझन ( Uljhan ) क्यों  उलझा  है  शेर हृदय तू, बेमतल की बातों में। जिस संग मन उलझा है तेरा, तू ना उसके सासों में। मना  ले  अपने चंचल मन को, वर्ना तू पछताएगा, प्रेम पतित हो जाएगा फिर,रूक ना सकेगा आँखो में। इतना ज्ञान भरा है तुझमें, फिर.भी क्यो अंजान रहे। इकतरफा है प्यार…

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • अब मैं तुम्हें चाहने लगा

    अब,मैं तुम्हें चाहने लगा अंतरंग विमल प्रवाह, प्रीत पथ भव्य लगन । मृदुल मधुर चाह बिंब, तन मन अनंत मगन । निहार अक्स अनुपमा, हृदय मधुर गाने लगा । अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। जनमानस व्यवहार पटल, सर्वत्र खनक सनक । परिवार समाज रिश्ते नाते, सबको हो गई भनक । हर घड़ी हर पहर मुझे,…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *