Mere Marne ke Baad

मेरे मरने के बाद | Mere Marne ke Baad

मेरे मरने के बाद

( Mere marne ke baad ) 

 

बैठ जाना एक ही चादर पे मेरे मरने के बाद।
रख लेना तस्वीर मेरी पलायन करने के बाद।

आंसुओं को थामें रखना आएंगे दुख में काम।
बांट लेना तुम संपदा सारी जो भी है मेरे नाम।

याद आए जब भी मेरी मेरे मरने के बाद।
भूखे को भोजन पानी दे लेना आशीर्वाद।

दीपक जलाना चाहो तो ज्ञान का जला देना।
कोई मजबूर बालक शिक्षा तुम दिला देना।

रोशन करना जिंदगी अंधकार को हर लेना।
मानवता का धर्म निभा पुण्य कर्म कर लेना।

संभाले रखना बागडोर को मेरे मरने के बाद।
चैन की बंसी बजाना स्वर्ग सीधरने के बाद।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

श्याम बसे घट घट | Shyam Base Ghat Ghat

Similar Posts

  • प्रिय आ जाना | Prem par kavita

    प्रिय ! आ जाना ( Priye aa jaana )     यह प्रेम छिपाए ना छिपता जब पास प्रिय ना होती हो दिल दर्द सहे कितना पूछो? अधमरा मरा कर देती हो,           कुछ अजब गजब हरकत मुझमें         तुम यादों में दे जाती हो         फिर प्यार छिपाए कहां छिपे         उल्टा मुझको…

  • भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

    भोले बाबा बर्फानी ( Bhole Baba Barfani )    शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ, आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ। शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा, बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।। गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ, पीते भांग घोंटके…

  • मेरे खुदा | Poem Mere Khuda

    मेरे खुदा ( Mere Khuda )    सुन मेरे खुदा सुन मेरे मौला मेरे परवर दिगार। सारी दुनिया के रखवाले सारे जग के करतार। दीनबंधु दुखहर्ता हे भक्तों के स्वामी प्रतिपाल। खुशियों के दीप जला मौला कर दे मालामाल। चराचर स्वामी सुन ले ईश्वर अंतर्यामी सुन ले। शरण पड़ा हूं तेरी प्रभु फरियाद जुबानी सुन…

  • शान तिरंगे की | Tiranga par kavita

    शान तिरंगे की ( Shaan tiranga ki )     सबसे ऊंची आज जगत् में शान तिरंगे की । वर्षों बाद लौटी है पहचान तिरंगे की।।   अब बीच खङी ये नफ़रत की दीवार गिरने दो। अमन पैग़ाम है इसका समझो जुबान तिरंगे की।।   तलवारें वहशत की लेकर ना काटो डोर उलफत की। सलामत…

  • आओ मिलकर योग करें | Kavita Aao Milkar Yog Kare

    आओ मिलकर योग करें ( Aao Milkar Yog Kare )   आओ मिलकर योग करें। तन मन से रोगों को दूर करें। स्वास्थ्य हमारा अच्छा सब कुछ अच्छा हो। रोग ग्रसित अब नहीं देश का बच्चा हो। सूर्योदय से पहले उठकर खत्म नित्य क्रिया करें। जिसकी निरोगी काया जीवन वही जिया करें। सांसों को भरना…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *