Baisakhi par Kavita

वैशाखी | Baisakhi par Kavita

वैशाखी

( Baisakhi ) 

 

लहलहाती फसल खेत में
खुशियों की घड़ी आती है
झूम उठते सब मस्ती में
फसलें कटने को आती है

गंगा धारा बह अवनी पे
अवतरित हो जब आई
वैशाखी का पावन दिवस
हर्ष उमंग घट घट छाई

खास खालसा सिक्खों का
भावन नृत्य भांगड़ा भाई
हलवा पूरी खीर जिमाए
संग मक्का दी रोटी लाई

फसल कटे आई वैसाखी
सुंदर सुंदर सजती झांकी
मेले लगते ढोल बजते हैं
विविध वेशभूषा अनोखी

गंगा स्नान सब करते
सब ही गुरुद्वारा जाते
हंसते गाते मुस्कुराते
वैशाखी त्योहार मनाते

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रिश्ते बिंदास अच्छे लगते हैं | Rishte Bindas

Similar Posts

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

  • तेरी शिकायत | Teri Shikayat

    तेरी शिकायत ( Teri Shikayat ) तेरी मेहरबानी का किस्सा सबको सुनाया।अंधा समझ हाथ पकड़ तूने रास्ता दिखाया। अब तो तेरी शिकायत करें भी तो किससे।सबके दिलों में तुझे हमने ही बसाया। तू चाहे अब जितने सितम कर ले इस पर।सहता चल बस यही दिल को समझाया। हर बार दिखाते रहे तुम आईना हरेक को।हर…

  • सांता आया | Santa Aya

    सांता आया ( Santa Aya ) सांता आया सांता आया संग खिलौने लाया है पहनें टोपी रंग बिरंगी सबके मन को भाया है। हंसते गाते आता है करतब खूब दिखाता है हम बच्चों के संग खेलता हम पर प्यार लुटाता है खुद हंस कर भी हमें हंसाकर गीत खुशी का गाया है, सांता आया सांता…

  • बच्चे | Bache

    बच्चे ( Bache ) नन्हें-मुन्ने प्यारे-प्यारे, होते सबके दुलारे,बच्चे ही हमारे घर, आँगन की शान हैं। भाषा वो दुलारी लगे, सबको है प्यारी लगे,बोलती जो तुतलाती, बच्चों की जुबान है। है आज का दिवस जो, कहाता बाल दिन है,चौदह है नवंबर, आज बाल गान है। कोई धैर्यवान होता, कोई वीरवान होता,सीधा सादा होता कोई, बहुत…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -उलझन

    उलझन ( Uljhan )   मचा  हुआ  है  द्वंद  हृदय में, कैसे इसको समझाए। यायावर सा भटक रहा मन, मंजिल तक कैसे जाए।   उलझी  है जीवन  हाथों की,टेढी मेढी  रेखाओ में। एक सुलझ न पायी अब तक,दूजी कैसे सुलझाए।   वो मुझको चाहत से देखे,  पर मन मेरे और कोई। मेरे मन मे रमा…

  • प्यार की ताकत | Pyar ki Taqat

    प्यार की ताकत प्यार की ताकतकोई गणितज्ञ आज तकनाप नहीं पाया है।यह ख़ुशबू की तरह है,जो आँखों से नहीं दिखतीबस इसको महसूस कियाजा सकता है प्यार की ताकतकोई शासक आज तककुचल नहीं पाया है।यह मिट्टी में गिरे बीज की तरह हैथोड़ी सी अनुकूल परिस्थिति पाते हीकहीं से भी फूटकरअपनी राह खोज लेता है। प्यार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *