Mere Man ke Aangan mein

मेरे मन के आंगन में आज | Mere Man ke Aangan mein

मेरे मन के आंगन में आज

( Mere man ke aangan mein aaj ) 

 

मेरे मन के आंगन में आज

मेरी मां की छवि समाई है

जिसके पावन आंचल में

मेरी सारी खुशियां समाई हैं

हर मुश्किल की घड़ी में

मैंने मां का आंचल थामा है

जिसकी छाया ने मुझको

हर पल जीना सिखाया है

मां ही बच्चों के सुख-दुख की

 भागीदार होती है

कठिनाई की हर घड़ी में

ढाल बनकर खड़ी होती है

मां ही है जिसने हमको

आगे बढ़ना सिखाया है

हर घड़ी में,हर मुश्किल में

हंसकर जीना सिखाया है

मां का सदा सम्मान करो

बुढ़ापे की लाठी बनकर

अपना फ़र्ज़ अदा करो।

 

नीलम सक्सेना

कोटड़ा ( अजमेर )

यह भी पढ़ें :-

सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

Similar Posts

  • समझ मे क्यों नही आया | Samajh mein Kyon Nahi Aaya

    समझ मे क्यों नही आया ( Samajh mein kyon nahi aaya )   जितना भी मांगा था रब से, उससे ही ज्यादा ही पाया। मन पागल ना शुक्ररा निकला, जब देखा रोता ही पाया। प्रेमिका माँगी पत्नी दे दी, एक नही दो दो से मिला दी। जो मांगा वो सबकुछ दे दी, पर मन को…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

  • सावन मास है आया | Sawan Mahina

    सावन मास है आया ( Sawan mass hai aya )   हरा भरा यह दृश्य देखकर मन सभी का हर्षाया, खुशियों की प्यारी सौगातें सावन मास है लाया। दुल्हन सी आज सजी वसुंधरा इंद्रदेव जो आया, मन की बातें हम लिखें इसलिए क़लम चलाया।। उमड़ घुमड़कर बादल आएं धरती को महकाया, आसमान से इन्द्रदेव ने…

  • कर्तव्य पथ पर | Kavita Kartavya Path Par

    कर्तव्य पथ पर ( Kartavya path par )    मैं डट कर स्थिर खड़ी रहूँगी, कर्तव्य पथ पर निरंतर चलूंगी। किसी प्रहार से कोशिश छोडूंगी नहीं। हाथ किसी के आगे जोडूंगी नहीं, वरदान किसी भगवान से माँगूंगी नहीं।। परिस्थितियां चाहे जो कर ले, समय से मात खा कर गिरूँगी नहीं। हवायें चाहे अपना रुख मोड़…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

  • पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी | Shardha Ram Phillauri

    पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी ( Shardha Ram Phillauri ) हे! संत साहित्य सरोवर के, मैं तुझ पे अभिमान करूँअर्पण करके क़लम मैं तुझको, हृदय से सम्मान करूँ॥ सहज सरल व्यक्तित्व तुम्हारा, साहित्य अद्भुत रचा न्याराबहायी प्रेम की रस-धारा, शत-शत मैं प्रणाम करूँ॥ विश्व-विख़्यात लिखी आरती, सभी के हृदय को जो ठारतीनत-मस्तक हैं सभी भारती, मैं भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *