Jeevan

जीवन है अनसुझी पहेली | Jeevan

जीवन है अनसुझी पहेली 

( Jeevan hai anasujhi paheli ) 

 

हे! मां आकर मुझे बताओ

यह मुझे समझ ना आए क्यों?

सब क्यों उलझा उलझा लगता

यह कोई ना समझाए क्यों?

 

पूछो पूछो पुत्र सयाने

है खीझा खीझा उलझा क्यों?

कौन प्रश्न हैं इतना भारी

जो नहीं अभी तक सुलझा क्यों?

 

जीवन क्यों अनसुझी पहेली

समझ नहीं कोई पाता क्यों?

नए नए सपनों में सबका

पूरा जीवन खो जाता क्यों?

 

सोंचो कुछ हो कुछ जाता है

रहस्य समझ नही आते क्यों?

सारे नदियों के जल मीठे

सागर खारे हो जाते क्यों?

 

सुख दुख भी है हार जीत भी

गम से मारे ही जाते क्यों?

जीवन के हर बड़े खिलाड़ी

जीवन-हारे मिल जाते क्यों?

 

देखा है वह चमक चांदनी

कभी कभी खो जाते क्यों?

दूर गगन में उड़ते पंक्षी

फिर उतर धरा पर आते क्यों?

 

झरते झरने बहती नदियां

भी दूर तलक बह जाते क्यों?

कभी किनारा गले ज्यों मिलते

फिर कभी लुप्त हो जाते क्यों?

 

जीवन का क्या मूल्य यहां पर

है कोई समझ न पाए क्यों?

मरने वाला कहां को जाता?

वह लौट नही फिर आए क्यों।

 

नन्हीं नन्हीं बीज धरा पर

वे पेड़ बड़े बन जाते क्यों?

अपने फल को खुद ना खाकर

सब नीचे खूब गिराते क्यों?

 

हे! बेटा यह प्रश्न कठिन है

कैसे तुमको बतलाऊं मैं,

जीवन है अनसुझी पहेली

कैसे तुमको समझाऊं मैं।

 

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

समय | Samay Kavita in Hindi

Similar Posts

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

  • आ जा कि दिल उदास है | Udas poetry

    आ जा कि दिल उदास है ( Aaja ki dil udas hai )   ☘️☘️   तुझसे बिछड़ के बहुत दूर हुऐ जा रहें हैं हम तेरे नजदीक आने का कोई रास्ता हो तो बता ☘️☘️ तेरी आंखों की बेसबब तल्खीयों से आहत हूं मेरी रुह को आगोश में लेने का ख्वाब तो सजा ☘️☘️…

  • छत्तीसगढ़ी भाखा | Chhattisgarhi Bhakha

    छत्तीसगढ़ी भाखा ( Chhattisgarhi Bhakha )  गजब मीठ लागे भईया छत्तीसगढ़ी भाखा गजब मीठ लागे, ये सुग्घर छत्तीसगढ़ी भाखा ला बोलईया अपन कस लागे। गुरतुर सुग्घर ये बोली हा सुनईया के कान मा मीठ घोले, देस रहे चाहे परदेस अलग चिन्हारी पाए जेन एला बोले। छत्तीसगढ़ी के सात सुर मा करमा ददरिया सबला नचावय, सुग्घर…

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

  • भागीदारी | Bhagidari par Kavita

    भागीदारी ( Bhagidari )   संस्थाओं में हमारी क्या है? कितनी है? कभी सोची है! इतनी कम क्यों है? हम इतने कम तो नहीं! फिर बौखलाहट बेचैनी क्यों नहीं? कानों पर जूं तक रेंगती नहीं, हम सब में ही है कमी; हालत बहुत है बुरी। न सोचते कभी न विचारते न स्वयं को निखारते! न…

  • आहट | Kavita Aahat

    आहट ( Aahat )   घर के भीतर तो नज़र आती हैं दीवारे हि रास्ते तो बाहर हि दिखाई देते हैं उजाले की चाहत में कलियाँ अंधेरे मे ही सजती संवरती हैं आते नहीं कहकर अवसर कभी उनकी आहट को हि महसूस करना होता है गफलत भरी नींद को हि लापरवाही कहते हैं आभास हि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *