Jeth ki Dupahari

जेठ की दुपहरी | Jeth ki Dupahari

जेठ की दुपहरी

( Jeth ki Dupahari )

 

तू चलना मत छोड़ना,
आगे बढ़ना मत छोड़ना।
सफलता मिले या ना मिले,
पीछे मुड़कर कभी ना देखना।।

तू परेशानियों से ना घबरा,
जेठ की दुपहरी से मत कतरा।
डगमगा मत अपनें पाँवो से,
दौड़ता चल अपनी रफ्तार से।।

तू दौड़ में प्रथम भले ही ना आए,
तू सबको पीछे भले ही ना छोड़े।
तुझे दौड़ में ज़रूर सम्मिलित होना,
गिर जाऐ फिर भी वापस खड़े होना।।

ज़िंदगी में बहुत सारी परीक्षाएं होगी,
अड़चनें और रूकावटे भी कई होगी।
लेकिन याद रखना आज जो आगे है,
वही कल तुझसे पीछे ज़रूर होंगें।।

यही विधि का विधान है,
और मेंहनत वालों की जीत है।
आज हवा इधर से चल रही है,
तो कल हवा उधर से भी ज़रुर चलेगी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

  • फूल और कांटे | Kavita Phool Aur Kaante

    फूल और कांटे! ( Phool Aur Kaante )    मत बेचो रोशनी अपने मकान की, कुछ तो लाज रखो दुनिया जहान की। मिसाइलों की भृकुटी चढ़ा रखा है वो, कुछ तो ख्याल कर मेरे आसमान की। अनजान बन के मत बर्बाद कर उसे, कर कुछ कद्र यू.एन.ओ.के जुबान की। आदमी से इंसान बनना बड़ा मुश्किल,…

  • सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

    सड़क सुरक्षा ( Sadak suraksha )   1. वाहन चलाते थूकना, है खतरे का काम। हो सकता है हादसा, जा सकती है जान। 2. बेल्ट बांध गाड़ी चला, तेज चाल मत चाल। दुर्घटना भी घट जावे, बचे अंग अरु भाल। 3. दक्षता से वाहन चले, सीख सार संभाल। यात्रा जब हो दूर की, ईंधन हवा…

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

  • हे हृदय प्रिया | Hriday Priya

    हे हृदय प्रिया ( He hriday priya )    सुंदरता में भी सुंदरतम कृति हो तुम आई हुई स्वर्ग की अनुपम छवि हो तुम ऋतुओं मे सावन सी मन भावन हो तुम प्राकृतिक सौंदर्य मे भी सर्वोत्तम हो तुम गंगा सी निर्मल,चांदनी सी धवल हो तुम मानसरोवर में जैसे खिला कमल हो तुम सुंदरता की…

  • आ चले लौटकर फिर उसी गांव में | Poem in Hindi on Gaon

    आ चले लौटकर फिर उसी गांव में ( Aa chale lautkar phir usi gaon mein )    आ चले लौटकर फिर उसी गांव में। हरेभरे खेत पीपल की ठंडी छांव में। बुजुर्गों की चौपालें लगती हो जहां। झुमते गाते मस्ताने नाचे देखो वहां। लोग कर ले गुजारा एक ही ठांव में। आ चले लौटकर फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *