Sukhe Ped

सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते | Sukhe Ped

सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते

( Sukhe ped par parinde bhi ghar nahi banate )

 

तंगहाली में अपने भी साथ नहीं निभाते।
सूखे रूख पर परिंदे भी घर नहीं बनाते।

बिन जल सरोवर सूना सूना सा लगता।
नीरव तलाश में पंछी अन्यत्र चले जाते।

हरी भरी हरियाली हो तरूवर लहराते हैं।
सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते हैं।

मुफलिसी में मुंह फेर लेते हैं दुनिया वाले।
भाग्य सितारे भी जाने कहां खो जाते हैं।

वक्त देता साथ तो सब अपने हो जाते हैं।
सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते हैं।

बड़ा मुश्किल पड़ाव बुढ़ापा ऐ जिंदगी का।
जो सेवा करते हैं जीवन में सुख पाते हैं।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कितनी दीवारें खड़ी करते हो | Kitni Diwaren

Similar Posts

  • हो आगमन तुम्हारा | Ho Aagaman Tumhara

    हो आगमन तुम्हारा ( Ho Aagaman Tumhara ) मेरा नहीं है कुछ भी सब कुछ है तुम्हारा मैं तो बस परछाई हूं साजन तुम साज तुम्हारा। माटी की तुम भीनी खुशबू अंतर का तुम भेद भेद मिटे तन का मन का हो आगमन तुम्हारा। मीठे सपनों की बगिया तुम इच्छा मेरी डूबी उसमें नहीं जागना…

  • श्री कृष्ण स्तुती | Shri Krishna Stuti

    श्री कृष्ण स्तुती ( Shri Krishna Stuti )    कंस के अत्याचारों से, धरती जब थर थर कपीं थी। अब आ जाओ हे अंतर्यामी, यह करुण पुकार सुनाई दी। त्राहि त्राहि जब मची धरा पर, तब ईश्वर ने अवतार लिया। भक्तों के संकट हरने को, मनुज रूप स्वीकार किया। हे तीनों लोकों के स्वामी, हम…

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • अनोखा फैसला

    अनोखा फैसला **** सुन आई हंसी और हुआ आश्चर्य जब फैसला सुनाया गया भाई! मुझसे तो ना रहा गया दुनिया का अनोखा और संभवतः इकलौता है मामला पहले भी आपने बाबरी मस्जिद विध्वंस जेसिका हत्याकांड और न जाने कितने फैसले देखे सुने होंगे, आश्चर्यचकित भी हुए होंगे! एक और फैसला आया है- जिसमें इंसान हुआ…

  • डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ की कविताएं | Dr. Pallavi Singh ‘Anumeha’ Poetry

    सच्चा प्रतिवाद तुम्हारे बेतरतीब बरताव सेमैं अभिप्रहत हुई…किन्तु रोई नहीन ही मैं चिल्लाईऔर न ही मैंने तुम्हें पुकारान कोई आरोप लगाया ….बस शनै:-शनै: तुम्हारी जिंदगी सेपृथक कर लियानिर्वाक रुखसत हो ली।तुमने कदाचित,सोचा कि फतहहासिल कर ली मुझसे…..लेकिन कालांतर मेंये मौनतुम्हारी अंतरात्मा के ड्योढ़ी परआहट देगातुम बचना भी चाहो इससेलेकिन यह मौन रुकेगा नही…क्योंकि सच्चा प्रतिवादकभी…

  • मान्यवर कांशीराम साहेब | Poem in Hindi on Kanshiram

    मान्यवर कांशीराम साहेब ( Manyavar Kanshiram Saheb )   समाज सुधारक व राजनीतिज्ञ थें ऐसे दलितों के नेता, बहुजन नायक एवं साहेब से जिनको जनता जानता। वर्ण व्यवस्था में इन्होंने बहुजनों का एकीकरण किया, न्याय चाहिये तो शासक बनों यें था जिनका कहना।। १५ मार्च १९३४ में जन्में ०९ अक्टूबर २००६ निर्वाण, शोषित दलितों व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *