Siskiyaan Shayari

सुनाई देगी तुझे मेरी सिसकियाँ | Siskiyaan Shayari

सुनाई देगी तुझे मेरी सिसकियाँ

( Sunai degi tujhe meri siskiyaan ) 

 

है प्यार देख लो दोनों के दर्मियाँ अब भी
उसी के नाम पे रुकती हैं हिचकियाँ अब भी

कभी छुपा के दी तुमने मुझे किताबों में
रखी हैं मैंने वो महफ़ूज चिट्ठियाँ अब भी

क़ुबूल होगी कभी तो दुआ ख़ुदा के दर
लगाता रहता हूँ मैं रोज़ अर्जियां अब भी

गिराये कोई नशेमन पे बिजलियाँ कितनी
तेरे ही दम से है जिन्दा ये बस्तियाँ अब भी

जहाँ से होता था दीदार तेरा ए हमदम
तका मैं करता हूँ पहरों वो खिडकियाँ अब भी

तेरी जुदाई में संदेश कितना रोया हूँ
सुनाई देगी तुझे मेरी सिसकियाँ अब भी

 

शायर: संदेश जैन संदेश
( बाँसवाड़ा )
यह भी पढ़ें:-

मेरी ज़िन्दगी में थी ऐसी हसीना | Romantic Nazm in Hindi

Similar Posts

  • ख्वाबों में आ बहकाते हो | Khwab Shayari

    ख्वाबों में आ बहकाते हो ( Khwabon mein Aa Bahakate Ho ) ख्वाबों में आ बहकाते हो फुसलाते हो।मीठी नींद से बेरहमी से उठा जाते हो। भूलना चाहा मैंने जिस ग़ज़ल कोख्यालों में आ उसे गुनगुनाते हो । जो जाते कहां लौट कर आते हैं।याद में उनकी क्यों अश्क बहाते हो। पड़ता नहीं फर्क उन्हें…

  • लगी कुछ देर | Latest Ghazal

    लगी कुछ देर ( Lagi kuch der )   लगी कुछ देर उनको जानने में हां मगर जाना हमारे प्यार का होने लगा है कुछ असर जाना। कभी वो हंस दिये रहमत ख़ुदा की हो गई हम पर हुए नाराज़ तो उसको इलाही का कहर जाना। हुए ग़ाफ़िल मुहब्बत में भुला दी जात भी अपनी…

  • नमी | Sad Urdu Shayari in Hindi

    नमी ( Nami )    क्यों आँखों में अक्सर नमी रह गई जो नहीं मिला उसकी कमी रह गई। यूँ भीड़ में चलते रहे हज़ारों बस अपनों को ढूढ़ती ये नज़र रह गई। समंदर भर एहसास गुजरते देखे मगर कायम इक तिशनगी रह गई। सुधारा बहुत अपनी कमियों को फिर सुना वो बात नहीं रह…

  • नये रंग भरने वाला था | Ghazal Naye Rang

    नये रंग भरने वाला था ( Naye Rang Bharne Wala Tha ) हमारा जाम मुहब्बत से भरने वाला था कोई उमीद की हद से गुज़रने वाला था जवाब उस से मुहब्बत का किस तरह मिलता वो गुफ़्तगू भी सवालों में करने वाला था ये एक बात ही ज़ाहिर है उसकी आंँखों से ज़रा सी देर…

  • इश्क विश्क प्यार व्यार | Ghazal Ishq Vishk

    इश्क विश्क प्यार व्यार (Ishq Vishk Pyaar Vyaar)   इश्क विश्क प्यार व्यार सब बेकार बातें है, मिलना जुलना कुछ वक्त की मुलाकातें है ! पानी के बुलबुले सी है चांदनी कुछ पल की, उसके बाद सिर्फ तन्हा स्याह काली रातें है ! अपने-अपने स्वार्थ से जुड़ते है सब यहां पर, मतलबी लोग, झूठे दुनिया…

  • ग़म-ए-इ़श्क़ | Gham-e-Ishq

    ग़म-ए-इ़श्क़ ( Gham-e-Ishq ) पहले पत्थर सा कलेजे को बनाया होगा।तब कहीं उसने ग़म-ए-इ़श्क़ छुपाया होगा। ख़ूब कोहराम हर इक सम्त मचाया होगा।जब ह़सीं रुख़ से नक़ाब उसने हटाया होगा। याद जब मेरी उसे भूल से आयी होगी।आबे-चश्म-उसने बहुत देर बहाया होगा। सांस तारों की भी थम सी गई होगी वल्लाह।चांदनी शब में वो जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *