Beti ke Janam par Kavita

तेरे आने से | Beti ke Janam par Kavita

तेरे आने से

( Tere aane se ) 

 

मुंह टेढ़ा था

नाक सिकुड़ी थी

मन गिरा गिरा कर

सब उदास खड़े थे,

    तेरे आने से।

पता नहीं क्यों

इतना नफरत तुमसे!

नाखुश हो जाते हैं

भार सा लद जाता है,

  तेरे आने से।

समाज भी

सम्मान नहीं करता

मां बाप का

दुनिया की

बातें करता है

उपेक्षा करता है उनकी,

   तेरे आने से।

यह कब तक?

चलेगा,

कौन कब तक?

सुनेगा,

ये कब सुधरेंगे

समझेंगे,

दूर करेंगे ये भ्रम

देंगे सम्मान

मनाएंगे खुशियां,

  तेरे आने से।

ये जगती हैं

ये धरती हैं

ये देवी हैं

ये सृष्टि हैं,

धन्य हो जाता है

मां की कोख

  तेरे आने से।

अब तुम्हें

आगे आना होगा

समाज से

लड़ना होगा

यह दिखाना होगा कि

सब कुछ

बदलेगा,

 

  तेरे आने से।

 

तू कोई पाप नहीं

तू कोई अपराध नहीं

तू कोई विवाद नहीं

तू कोई विषाद नहीं

तू आज है

तू कल है

तू परिणाम है

तू फल है

सच में

धन्य हो जाती है

यह धरती,

तेरे आने से। तेरे आने से। तेरे आने से।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

नर से नारायण | Nar se Narayan

Similar Posts

  • मौसम ने | Mausam Ne

    मौसम ने ( Mausam Ne ) बदलते मौसम का अंदाज बहुत रंग ला रहा। वायू मंडल में घटाओं को जो बिखेर रहा। पेड़ पौधे फूल पत्ती आदि लहरा रहे है। और मंद मंद हवाओं से खुशबू को बिखर रहा।। नजारा देख ये जन्नत का किसी की याद दिला रहा। नदी तालाब बाग बगीचा भी अपनी…

  • क़ुबूलनामा | Qubool Nama

    क़ुबूलनामा ( Qubool nama ) प्यार छुपाना क्यों बताती क्यों नहीं, अपने जज़्बात तुम जताती क्यों नहीं, मिलना न मिलना बात है मुकद्दर की अपना हूँ एहसास कराती क्यों नहीं। इश्क़ में आँसू नहीं हम चाहते है खुशी, बात ये अपनों को समझाती क्यों नहीं। दुश्मन है जो भी हमारी मोहब्बत के, बग़ावत में आवाज़…

  • मैं और वो आशा | Kavita main aur woh aasha

    मैं और वो आशा ( Main aur woh aasha )   मैं जूझ रहा तूफानों में आंधी और वीरानो में रेतीले धोरों में उंची घाटियों और चट्टानों में   एक आशा की किरण मुझे साहस संबल दे रही राह की बाधाएं मेरी पग पग पे परीक्षा ले रही     मन में आस जगाए मैं…

  • जड़ें | Jaden

    जड़ें ( Jaden )   जानता हूं , अपनी जरूरत मे तुम्ही तलाशते हो भगवान को भी इन्ही पत्थरों मे…. कूड़े के ढेर भी आते हैं काम खाई पाटने के गिरती हुई शाख को लाठी का सहारा भी चाहिए….. ये कंधे ही उठाए हैं बोझ तुम्हारी शानो शौकत के तुम्हे तो यह भी नही मालूम…

  • सावन | Swan kavita

    सावन  ( Sawan )   –> आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते || 1.फूल खिल रहे बगियन में, रंग बिरंगे तरह-तरह | बादलों में बिजली चमके, रिम-झिम बरसे जगह-जगह | कहीं मूसलाधार हो बारिश, टिम-टिम बरसे कहीं-कहीं | कोई कहता रुक जा मालिक, कहता कोई नहीं-नहीं | –>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते…

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *