Badli ka Swag

बदली का स्वैग | Badli ka Swag

बदली का स्वैग

( Badli ka swag ) 

 

हवा के परों पर
उड़ती हुई सी आई
एक बदली-
छोड़ सारे राग-रोग
जम -ठहर गई
रमा के जोग।
आंँखों में है आकाश
कर में बूँदों का पाश
छलकेगी- बरसेगी
देगी आज जीवन
औ धरा को सांँस-
इस उन्मत्त बदली को
शायद है पता-
उसके यूँ झरते
मृदुल हास
के सिवा धरा पर
धरा है और क्या !!

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

 aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

बाल सखा हम | Baal Sakha

Similar Posts

  • स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार | Swarn Mandir

    स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार ( Swarn mandir hai guru ka dwar )    जिसको सारा विश्व जानता स्वर्ण मंदिर के नाम, श्री हरिमन्दिर श्री दरबार साहिब इसी का नाम। सिक्ख आस्था का है यह सर्वाधिक पवित्र धाम, करोड़ों श्रद्धालु देखने को आते जिसका काम।। सिक्ख धर्म में आध्यात्मिक-प्रतिष्ठित यह स्थान, पवित्र-कुंड के नीर…

  • दरिद्रता | Daridrata

    दरिद्रता ( Daridrata )   सुबह सबेरे तड़तड़ाहट की आवाज कानों में पड़ते ही नीद टूटी,मैं जाग पड़ा, देखा कि लोग सूप पीट पीट कर दरिद्र” भगा रहे थे घर के कोने-कोने से आंगन बाग बगीचे से, मैं समझ न पाया दरिद्र कहां है? कौन है? भागा या नहीं! दरिद्र मनुष्य खुद अपने कर्म से…

  • बटवारा

    बटवारा   बूढ़े बरगद के चबूतरे पर घनेरी छांव में। देखो फिर एक आज बंटवारा हुआ है गांव में।। कुछ नये सरपंच तो कुछ पुराने आये, कुछ बुझाने तो कुछ आग लगाने आये। बहुत चालाक था बूढ़ा कभी न हाथ लगा, पुराने दुश्मनों के जैसे आज भाग्य जगा। पानी कब तक उलचें रिसती नाव में।।…

  • आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

    आओ चलें, सनातन धर्म की ओर सृष्टि पटल दिव्य चेतना, स्पर्शन परमानंद अपार । स्नेह प्रेम उद्गम स्थल, उरस्थ शोभित सुसंस्कार । मुदित मना मानस मुनियों सा, मंथन चिंतन ज्ञान ध्यान भोर । आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।। यज्ञ पावन मानवता, तन मन धन उपकार । ब्रह्म ऊर्जा सदा शीर्ष, जीवन प्राण आधार…

  • नन्द किशोर बहुखंडी की कविताएं | Nand Kishore Poetry

    छलावा उनकी प्रेम की बातें सिर्फ़ छलावा है,गंगा, यमुना तहजीब मात्र एक दिखावा है। भाईचारे की बात करके गर्दन काट देते हैं,सेवँई आपको खिलाएँ, दिवाली की मिठाई न खाते हैं। मेहमान, दोस्त बनकर आते दिल में जहर भरे रहते,कब आपको डस डाले, इसी फिराक में सदा रहते। समझो इस धोखे को अब एकजुट सबको रहना…

  • अधर में आदमी | Kavita adhar mein aadmi

    अधर में आदमी ( Adhar mein aadmi )   अधर आदमी लटक रहा नीचे विषधर फैले हैं। भगवान रखवाला सबका जीवन के झमेले हैं।   जो दिग्गज है जोर उनका वही डोर हिलाते हैं। जो कमजोर पड़ा वक्त पे धराशाई हो जाते हैं।   महंगाई ने कमर तोड़ दी भागमभाग जिंदगी सारी। भ्रष्टाचार ने फन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *