Yado ki Shayari

याद आया | Yado ki Shayari

याद आया

( Yaad Aya ) 

 

कोई अनजान सफ़र याद आया
अजनबी कोई बशर याद आया

तेरा चेहरा ही नज़र में उतरा
जब कभी दर्दे जिगर याद आया

धूप ने जब भी सताया हमको
बारहा बूढ़ा शजर याद आया

इक मेरा दोस्त पुराना था जो
कुछ लगी देर मगर याद आया

अपनी ख़ुशक़िस्मती समझेंगे हम
भूल से भी तू अगर याद आया

अश्क आँखों में उमड़ आये हैं
पेड़ को अपना समर याद आया

जब भी सरदर्द हुआ है मुझको
माँ तेरा दस्ते हुनर याद आया

जिसकी ठोकर से संभलना सीखा
बारहा वो ही हजर याद आया

भूल बैठा हूँ ‘अहद’ नफ़रत मैं
क्या है उल्फ़त का असर याद आया !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’

गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :

इंसान | Insaan

Similar Posts

  • आशना होता | Ashna Hota

    आशना होता ( Ashna hota )    अगर मेरी हक़ीक़त से ज़रा भी आशना होता यक़ीनन तू भी मेरे रंग ही में ढल गया होता लुटा देता मैं अपनी ज़िन्दगी की हर ख़ुशी तुझ पर मुहब्बत से मुझे अपना कभी तो कह दिया होता ग़ुरूर-ओ-नाज़ नखरे गर दिखाना छोड़ देते तुम हमारे प्यार का आलम…

  • सीखी है अय्यारी क्या

    सीखी है अय्यारी क्या सीखी है अय्यारी क्याइस में है फ़नकारी क्या सब से पंगा लेते होअ़क्ल गई है मारी क्या ऐंठे-ऐंठे फिरते होशायर हो दरबारी क्या लगते हो भारी-भरकमनौकर हो सरकारी क्या जाने की जल्दी में होकरली सब तय्यारी क्या तोपें खींचे फिरते होकरनी है बमबारी क्या सबको धोखा देते होअच्छी है मक्कारी क्या…

  • आँखों में डूब जाने को | Aankhon mein Doob Jaane ko

    आँखों में डूब जाने को ( Aankhon mein doob jaane ko )    वो बेक़रार हैं ख़ुद राज़े-दिल बताने को सजा रहे हैं बड़े दिल से आशियाने को मिला है साथ हमें तेरा जब से ऐ हमदम बढ़ा दिये हैं क़दम आसमां झुकाने को तुम्हारा फूल सा चेहरा रहे खिला हरदम मैं तोड़ लाऊँ सितारे…

  • ख़ुशी से बहुत बदनसीब हूँ | Badnaseeb Shayari

    ख़ुशी से बहुत बदनसीब हूँ ( Khushi se bahut badnaseeb hoon )     ख़ुशी से बहुत बदनसीब हूँ बड़ा जिंदगी में ग़रीब हूँ   वफ़ा पर तू मेरी यकीन कर तेरा एक सच्चा हबीब हूँ   भला चाहता हूँ सदा तेरा नहीं दोस्त कोई रकीब हूँ   वही दिल दुखा अब रहा मेरा यहाँ…

  • बेहुनर से लोग | Behunar se Log

    बेहुनर से लोग ( Behunar se log )    कितने अजीब आज के दस्तूर हो गये कुछ बेहुनर से लोग भी मशहूर हो गये जो फूल हमने सूँघ के फेंके ज़मीन पर कुछ लोग उनको बीन के मग़रूर हो गये हमने ख़ुशी से जाम उठाया नहीं मगर उसने नज़र मिलाई तो मजबूर हो गये उस…

  • यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है

    यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है दिखाओ वह घटा काली कहाँ हैयहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है जुबाँ उसकी सुनों काली कहाँ हैदरख्तों की झुकी डाली कहाँ है गुजारा किस तरह हो आदमी काजमीं पर अब जगह खाली कहाँ है जिसे हम चाहते दिल जान से अबहमारी वो हँसी साली कहाँ है मिलन अब हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *