Dhyan Rahe

ध्यान रहे | Dhyan Rahe

ध्यान रहे

( Dhyan rahe ) 

 

गद्दार कभी

वफादार नही हो सकता

गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही

बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी

 चलती ही रहती है….

कहना मुनासिब तो नही

किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न

शिशु भी उसी का वंशधर होता है….

हर,हिरणाकश्यप के यहां

प्रह्लाद का जन्म नही होता..

सूर्पनखा की औलादों को

रामराज्य का सत्य

कभी सिरोधार्य नही होगा…

पाशविक मनोवृत्ति के भीतर

न्याय,आदर्श,मानवता आदि

को बातों का कोई औचित्य नहीं

उनकी संगत सोहबत से दूरी ही

बेहतर पर्याय सिद्ध होगी…

आप स्वतंत्र हैं

अपने जीवन के चयन मे

अतीत और वर्तमान

दोनो के ही आप दृष्टा हैं

भविष्य की दृष्टि भी

आपमें होनी चाहिए…

इतना ख्याल जरूर रहे की

पिता की वसीयत ही

पीढ़ी के लिए परिणाम बनती है….

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

नवभिहान | Navabihan

Similar Posts

  • है तुझे भी इजाजत | Geet hai tujhe bhi ijazat

    है तुझे भी इजाजत ( Hai tujhe bhi ijazat )   उतर आओ चांदनी सी मिल जाए जब भी फुर्सत। महकती वादियों में मिलना, है तुझे भी इजाजत। है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत   रुप का श्रंगार हो तुम, गुल गुलशन बहार हो तुम। कुदरत का कोई अजूबा, प्यार का इजहार हो तुम।…

  • चतुर्दश मणि रत्न अनूप | Chaturdash Mani Ratna Anup

    चतुर्दश मणि रत्न अनूप ( Chaturdash Mani Ratna Anup )    स्वर्गलोक वैभव ऐश्वर्य हीन, महर्षि दुर्वासा ऋषि शाप । संकट समाधान देव अनुनय, विष्णु सानिध्य विमुक्त संताप । परम सुझाव नीर निधि विलोड़न, श्री हरि दैविक कृपा स्पंदन से । चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।। देवगण असुर वासुकि नाग संग, मंदार…

  • अनहोनी | Kavita anhoni

    अनहोनी ( Anhoni )   अनहोनी सी घट रही अब दो देशों की लड़ाई में विश्वयुद्ध के कगार पे जग सदी जा रही खाई में   लड़ाकू विमान बमबारी विध्वंसक तबाही लाते महासमर होता तभी आपस में मतभेद हो जाते   जब युद्ध छिड़ा आपस में भीषण नरसंहार हुआ शहर के शहर खत्म हो गए…

  • सावन का महंगा लहंगा | Sawan ka Lehenga

    सावन का महंगा लहंगा ( Sawan ka mahanga lehenga )    पिया दिलादो सावन का लहंगा, सस्ता नही थोड़ा सा वह महंगा। आ गया सावन प्रेम का महीना, झमा-झम करता प्यारा महीना।। शादी के बाद यह पहला सावन, दिला दो लहंगा हमें मन-भावन। अब तक पहने घर के ही कपड़े, लहंगे पे साजन मत कर…

  • ये दिवाली है निराली

    ये दिवाली है निराली जगमग-जगमग करती आई प्यारी ये दिवाली,कोना कोना साफ़ करों बजाओ सब ये ताली।कार्तिक माह की अमावस है इसदिन निराली,जेब हमारी ख़ाली है पर पकवान भरी थाली।। साफ़ करों घर का ऑंगन एवं बाहर की नाली,दोस्तों के संग ख़ूब खेलो राम-श्याम मिताली।बयां नही किया जाता अलोकित यह दिवाली,मालपुआ शक्करपारा संग दाल बनें…

  • Kavita | लहर कोरोना की

    लहर कोरोना की ( Lahar Corona Ki )   सूनी गलियां सूनी सड़कां सुनो सब व्यापार है गाइडलाइन रो पालण कारणों सौ बाता रो सार है   कवै डागदर बचकर रहणो भीषण ई बीमारी सूं मौत को तांडव छारयो है कोरोना महामारी सूं   दूरी राखो आपस म मुंह पर मास्क जरूरी है प्रशासन सचेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *