और कितना गिरेगा तू मानव

और कितना गिरेगा तू मानव | Mannav kavita

और कितना गिरेगा तू मानव ?
*****

 

और कितना गिरेगा तू मानव?
दिन ब दिन बनते जा रहा है दानव।
कभी राम कृष्ण ने जहां किया था दानवों का नाश!
उसी भूमि के मानवबुद्धि का हो रहा विनाश।
जहां बुद्ध ने दानवों को भी मानवी पाठ पढ़ाए थे,
अष्टांगिक मार्ग पर चलना सिखाए थे।
महावीर ने भी सत्य अहिंसा के मार्ग बतलाए थे,
जीवों के प्रति दया भाव सिखलाए थे ।
बुद्ध महावीर राम कृष्ण की उसी धरती पर-
आज मानव दिशाहीन हुआ जा रहा है,
विवेकहीन हो दुराचारी,व्याभिचारी हुआ जा रहा है।
घमंड है प्रबल,
कुबुद्धि हो गई है सबल।
हो रहे सब आत्ममुग्ध और मक्कार
ऐसे मनुष्यों पर है धिक्कार ।
सज्जन नहीं कर पा रहे इनका तिरस्कार,
अल्पसंख्यक जो हो गए हैं,
भयभीत हो गए हैं;
दुराचारियों की कृपा पर जी रहे हैं।
कुछ ने भयाक्रांत हो, पाला बदल लिया है,
सत्य की राह छोड़ शक्ति से जा मिला है।
कालचक्र गतिमान है,
समय न एक समान है।
फिर किस चीज का तुम्हें गुमान है?
कर्म ही कलयुग में महान है।
कर्मानुसार भोगना पड़ेगा,
कर्मफल भोगे बिना है मुक्ति कहां?
योनि योनि भटके फिरोगे, यहां से वहां।
चेतो अभी से जागो,
सन्मार्ग अपना लो।
इसी में भलाई है,
वरना आगे रूलाई ही रुलाई है।

 

***

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :-

दिल का हाल बताएगी सेल्फी | Selfie par kavita

Similar Posts

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • शबरी के प्रभु राम | Kavita Shabri Ke Prabhu Ram

    शबरी के प्रभु राम ( Shabri Ke Prabhu Ram ) दीनबंधु दुखहर्ता राम अब वन को चले अभिराम सबके संकट हरने वाले भजो शबरी के प्रभु राम   भक्तवत्सल रामचंद्र प्रभु दयानिधि दया के सागर मंझधार में अटकी नैया पार लगाते करूणाकर रोम रोम में राम बसे घट घट में बसे जय श्रीराम रामनाम में…

  • इतिहास बदल कर रख दूंगा

    इतिहास बदल कर रख दूंगा माना अभी नहीं उछला है,सिक्का मेरी किस्मत का,पर जिस दिन ये उछलेगा, इतिहास बदल कर रख दूंगा. पत्थर पर पत्थर लगते हैं,सपने टूटा करते हैं.खुद से रोज बिखर जाते हैं,खुद हीं जुटा करते हैं. बादल, बिजली, तूफानों को,झेल – झेल कर बड़े हुए.काल कर्म की चक्की में,अक्सर हम कूटा करते…

  • हम क्या जिंदगी में करे अब

    हम क्या जिंदगी में करे अब     हम क्या जिंदगी में करे अब हाँ बेरोजगारी  हुऐ अब   लूटा अपनों ने सब कुछ मेरा कहां जाकर के हम रहे अब   बातें अपनों की मानी मैंनें अपने फ़ैसले ही किये अब   वरना सब्र करते थे दिल में देखो दुश्मनों से लड़े अब  …

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • शिक्षा का महत्व | Shiksha ka mahatva par kavita

    शिक्षा का महत्व  ( Shiksha ka mahatva )   उच्च विचार अंतर्मन दौड़े, ऊंची उड़े उड़ान। प्रगति पथ पर बढ़ चले, उन्नति के सोपान।   स्वप्न सुनहरे सच हो, चले विकास की लहर। सुविधाओं से संपन्न हो, हर गांव हर शहर।   शिक्षा का सूरज दमके, निर्माण हो भरपूर। चहुमुखी विकास करें, हो हर शख्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *