Maa par Kavita in Hindi

खूबी मां की | Maa par Kavita in Hindi

खूबी मां की

( Khoobi maa ki )

 

मां तेरे आँचल में,
हर पल सलोना देखा है।
मार कर मुझे,
तुझको रोता मैंने देखा है।

डांटना तो बस,
तेरा नाराजगी जताने का,
प्यारा तरीक़ा है,
देती खुशियां ही खुशियां,
क्या???
तू कोई फरिश्ता है।

Phd करके भी तू,
क्या??
गिनती भूल जाती है।
मांगता रोती एक,
दो लेकर आती है।

बिना थर्मामीटर के,
बुखार माप जाती है।
कैसी डॉक्टर है तू???
बस स्पर्श करके,
ताप जान जाती है।

उदास होता हूं,
तो सीने से लगाती है।
गम कोई छू न ले मुझे,
आँचल में छुपाती है।

गलती मेरी,
पापा से डांट,
तू क्यूं खाती है।
बता ना माँ??
तू कैसे???
इतना सब कर जाती है।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कृष्ण दीवानी | Krishna Diwani

Similar Posts

  • भ्रम | Bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति तेरी वो गति मेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है। धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है। यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से भोला है।…

  • वृक्ष संरक्षण | Vriksh Sanrakshan

    वृक्ष संरक्षण ( Vriksh sanrakshan )    विश्व पर्यावरण दिवस हार्दिक शुभकामनाएं वृक्ष संरक्षण हम करें, प्रकृति बचाये आज | हरियाली हो इस धरा,ऐसा करना काज || सूर्य सकल तम को हरे, जग में भरे उजास। नव आशा नव प्रेरणा, भरता नव उल्लास।। शीतलता हो चाँद सी , चर्या शिष्टाचार। मानव हो कर तो नहीं…

  • अलविदा | Alvida

    अलविदा ( Alvida )   मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है। तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है। तुझे अलविदा…।। कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है। यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है। क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है, अपने के…

  • अभी दिल भरा नहीं | Poem abhi dil bhara nahin

    अभी दिल भरा नहीं ( Abhi dil bhara nahin )    अभी दिल भरा नही, अभी मन भरा नही, क्यो जाते हों छोड़ के, अभी कुछ हुआ नहीं।   अभी मन मिले नही, अभी अधर मिले नही, मंजिल अभी दूर है, सच्चे साथी मिले नही।   दिल के फूल खिले नही, मन के मैल धुले…

  • रिश्तों की डोर | Kavita Rishton ki Dor

    रिश्तों की डोर ( Rishton ki Dor ) घरौंदे टूटकर फिर बनते हैं बदलते हैं महल खंडहर और खंडहर महल में सतत चलती ही रहती है यह प्रक्रिया हार के बाद कभी जीत न मिली हो ऐसा नहीं होता किसी के साथ कोशिश तो करिये और एक बार शायद सफलता इसी मे हो होती नहीं…

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *