कर्ण | Karn

कर्ण एक ऐसा महायोद्धा महादानी जो उसकी स्वयं की गलती नहीं होने पर भी जीवन भर अपमानित होता रहा। आखिर उसकी गलती ही क्या थी? जो जन्म के साथ ही उसकी मां ने उसे त्याग दिया ।शिक्षा प्राप्त करने गया तो वास्तविकता जानने पर गुरु ने समय पर सीखी हुई विद्या न याद होने का श्राप दे दिया।

उसकी मां स्वयं उसके लिए काल बन गई। स्वयं भगवान कृष्ण भी उसको छल द्वारा मरवा डालें। आखिर उस बालक की क्या गलती थी। मां द्वारा की गई गलती की सजा वह जीवन भर भोगता रहा।
कहा जाता है कि माता कुंती जब वह कुंवारी ही थी तो सूर्य के साथ संबंधों से उसका जन्म हुआ था। लोक लाज के भय से उन्होंने उसे नदी में फेंक दिया।

जहां पर राधे नामक व्यक्ति ने उन्हें देखकर उसका पालन पोषण किया। बचपन से ही वह बहुत तेजस्वी था। उसे कोई भी शिक्षा नहीं देना चाहता था। एक बार वह भगवान परशुराम के पास शिक्षा ग्रहण करने गया जहां उसने अपनी वास्तविकता छिपा लिया था। एक बार कोई जहरीला जोकर टाइप का कीड़ा उसकी जांघ में काटने लगा।

उस समय परशुराम का सिर उसकी गोद में था और वह आराम कर रहे थे। उसने सोचा कि गुरुदेव की निद्रा में बांधा न हो इसलिए दर्द को सहता रहा।जब कीड़े के काटने का खून परशुराम को स्पर्श किया तो वो जाग गए। वास्तविक स्थित जानने पर उसे श्राप दे दिया।

ऐसे ही द्रोपदी का जब स्वयंवर हो रहा था तो उसे अपमानित किया गया। जहां पर दुर्योधन उसे अंग देश का राजा बना देता है। राजपुत्र होते हुए भी उसे कभी राज्य सुख नहीं मिला। जिंदगी भर वह अपमानित होता रहा।

हमारी गलतियों की सजा कभी-कभी बच्चों को जिंदगी भर भोगना पड़ता है। जिस प्रकार से कर्ण जैसे लावारिस बच्चे को भोगना पड़ा था। कर्ण कहा जाता है महान दानवीर भी था। उसकी दान शीलता का फायदा स्वयं उसकी मां कुंती और अपने को भगवान कहने वाले कृष्ण ने भी उठाया। स्वयं माता कुंती एवं कृष्ण ने उसे धोखा दिया।

अंत में उसकी मृत्यु भी जब महाभारत युद्ध में उसका पहिया नीचे धंस गया था। वह निकालना चाहता था तो धोखे से मार दिया गया। उसका रथ संचालन करने वाला शल्य भी उसे सदैव हथोत्साहित करता रहा।

आज भी हजारों बच्चे ऐसे ही अपने मां-बाप की गलतियों की सजा भुगत रहें हैं। ऐसे बच्चों का जीवन नर्क से भी बदतर हो जाता है। जब हम महाभारत पढ़ते हैं तो कर्ण के जीवन को देखकर बड़ी आत्मग्लानि होती है। कैसे एक राजमाता का पुत्र होते हुए भी जिंदगी भर डर-डर की ठोकरे खाता रहा। जिंदगी भर अपमान के घूंट पीता रहा। उसकी मां तो राज्य सुख भोगती रहीं और कर्ण का जीवन, जीवन भर अभिषिक्त बना रहा।

आखिर कर्ण आज भी पूछ रहा है और वह आने वाले पीढ़ियों से पूछता रहेगा कि आखिर उसकी क्या गलती थी जो उसे जिंदगी भर अपमानित होकर के जीना पड़ा? आखिर कौन देगा उसका उत्तर? उसकी नर्क जैसे जिंदगी का जिम्मेदार आखिर कौन है?

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

कलयुग के राम | Kalyug ke Ram

Similar Posts

  • सबक | Laghu Katha

    सबक ( Laghu Katha : Sabak ) दाता के नाम पर कुछ दे दो भगवान के नाम पर कुछ दे दो। इस गरीब की पुकार सुनो। ऊपरवाला तुम्हारी सुनेगा। अपने हाथों से कुछ दान कर दो। उस समय मैं ऑटो की तलाश में तहसील रोड पर खड़ा था। तभी मेरे कानों में यह करुण स्वर…

  • प्रेरणा | लघुकथा

    झुग्गी में रहने वाली संध्या बहुत ही होशियार लड़की थी। दसवीं कक्षा में उसने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसके बाद 12वीं में भी अच्छे अंक प्राप्त किए। उसे एमबीबीएस में एडमिशन मिल नहीं सका। परंतु उसे बीएएमएस में एडमिशन मिल गया। अब वह डॉक्टर बन गई। उसका छोटा भाई आकाश इंजीनियर बनना चाहता था।…

  • सबसे बड़ा रुपैया

    आज राजू सर स्कूल नहीं आए थे। उनकी जगह मैं कक्षा एक को पढ़ाने में इतना व्यस्त हो गया था कि समय का पता ही नहीं चला। अचानक एक बच्चा आकर बोला, “सर इंटरवेल कब होगा?? मिड डे मील बन चुका है??” मैंने घड़ी देखी। समय हो चुका था। मैं प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के…

  • भूत बना गोलू का टीचर | Bachon ki kahani

     भूत बना गोलू का टीचर  ( Bachon ki kahani )   एक गांव में एक गोलू नाम का लड़का रहता था उसके परिवार में कुल पांच सदस्य थे । उसकी मम्मी पापा, उसके दादाजी, गोलू और उसकी बड़ी बहन । गोलू की बड़ी बहन पढ़ने में बहुत होशियार थी इसलिए घर और स्कूल में हर…

  • लघुकथा – महंगी शादी

    मास्टर शिवप्रसाद की ज़िंदगी भर की कमाई आज बेटी की शादी में दांव पर लगी थी।घर के आँगन में सजी रंग-बिरंगी लाइटें, मंडप में बैठे पंडित, और हाथ में चेकबुक लिए मास्टर साहब —सब कुछ कुछ खोखला-सा लग रहा था। लड़के वालों की माँगें दिन-ब-दिन बढ़ती गईं।“गहने हल्के हैं… फ्रिज छोटा है… कार पुरानी है…”और…

  • साँझ | Sanjh

    ” आपने मुझे बुलाया, डॉक्टर?”” हाँ, हमने यह कहने के लिए बुलाया कि हम मिस्टर मेहरा को कल सुबह कॉटेज नंबर 13 में शिफ्ट कर रहें है “डॉक्टर शर्मा के शब्दों सुन कर अंतरा के पैर काँपने लगे l उसकी आँखे बंद हों गई l जैसे ही वह गिरने लगी कि डॉक्टर शर्मा ने लपक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *