बात उस चांँद की है | Baat us chand ki

बात उस चांँद की है

( Baat us chand ki hai ) 

 

बात उस चांँद की है
जो कवियों की कल्पनाओं में मुस्कुराता रहा
जो बच्चों को अपना मामा नजर आता रहा
एक अद्भुत शीतल ग्रह,
सौंदर्य शिखर
मन का कारक,
सब का अति प्रिय था जो दुर्लभ।

बात उस चांँद की है
जिसकी श्वेत रश्मियों से
बुद्धि प्रकाशित कर
कोई बुद्ध बना।
चांँद को बना हमसफर वियोगी किया रातजगा
तो कोई जोगी बना प्रेम का अलख जगा।

बात उस चांँद की है
जिसके दर्शन मात्र से गिरहें खुलती हैं
कवि की कलम मधुरम छंद रचती है
जिसका खुमार कभी नहीं उतरता
डगर- डगर, कदम -कदम पर साथ जो है चलता
सदियों से हमसफर है मन का
कविता ,कहानियों, गीतों में
सुंदर अस्तित्व है जिसका।

बात तो उस चांँद की है
जिसे कोमलांगी छलनी से तकती है
मन के धागे जिसके साथ बाँधा करती है
जिसकी अतुलनीय छवि प्रेम का रस भरती है
जब सौंदर्य की प्रतिमा मान उसे
किसी ने चांँद कहा,
चांँद की ओट ,कभी चांँद की चांँदनी में रास रचा।

बात उस चांँद की है
जब भारत माँ ने तिरंगा
तिलक” विक्रम” भाल सजा,
चांँद के हाल-चाल पूछने भेजा
भारत का गौरव गान गाते हुए
उसने जिस क्षण चांँद का चरण स्पर्श किया
जयघोष का उद्घोष हुआ
विश्व में भारत में इतिहास रचा।

बात उस चांँद की है जब
चंद्रयान 3 को पहुंँचाने में, नंदिनी, रितु , अनुराधा,
मुथैया में दिखी
गार्गी, मैत्रेयी , अपाला, लोक मुद्रा जैसी अग्नि शिखा,
नारी शक्ति ने फिर अपनी बुद्धिमत्ता का
लोहा मनवा दिया ।

हमारे वैज्ञानिकों ने तेईस अगस्त दो हजार तेईस को
भारत को स्पेस पावर बना दिया
प्रज्ञान रोवर ने चांँद तल पर उतर
भारतीय ज्ञान का ध्वज फहरा दिया
प्रफुल्लित रोशन है दिग- दिगंत
अब भारतीय मेधा से प्रभासित – परिभाषित है चंद्र।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

 aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

    सीता कहे दर्द ( Sita Kahe Dard ) बड़ी दर्द भरी मेरी कहानी। अँखियो में ला दे सबकी पानी।। जिनके लिए धरा पर थी आई। उन्हीं के द्वारा गई सताई।। वन को गई थी मैं प्रभु जी संग। रंग कर प्रभु की प्रीति-भक्ति रंग।। सृष्टि हितार्थ अग्नि में समाई। मेरी छाया मेरा पद पाई।। दुष्ट…

  • मनमंदिर | Manmandir par Kavita

    मनमंदिर ( Manmandir )   आस्था विश्वास रहते, प्रेम सद्भाव बहते। मनमंदिर में जोत,  जगाते चले जाइए।   महकते  पुष्प  खिले,  खुशबू जग में फैले। शब्द मोती चुन चुन, रिश्तों को महकाइये।   चंदन अक्षत रोली, धूप दीप नैवेद्य से। जगत करतार की, सब आरती गाइए।   मोदक माखन मेवा, मिश्री अरु नारियल। छप्पन भोग…

  • पितरों का श्राद्ध | Poem pitaron ka shraddh

    पितरों का श्राद्ध ( Pitaron ka shraddh )     विचारों का है प्रकटीकरण श्राद्ध पक्ष पूर्वजों को समर्पण पुरखों को कर दो तर्पण कुआं ताल पर जल अर्पण उड़द चावल से, आमंत्रण कुशा पैती किया धारण काले तिल मंत्र है उच्चारण दे रहे उन्हें है निमंत्रण अग्रजो का करें अनुकरण पूर्वजों का यह है…

  • मुक्तक | Muktak

    मुक्तक ( Muktak )   1 सच जो लिख न सके वो कलम तोड़ दो, ये सियासत का  अपने  भरम  तोड़ दो, इन गुनाहों   के  तुम  भी  गुनहगार  हो, यार सत्ता  न  संभले  तो  दम  तोड दो।। 2 भटक रहा हूँ मैं अपनी तिश्नगी के लिए.. ज़रूरी हो गया तू मेरी जिन्दगी के लिए.. फक़त…

  • विरासत | Virasat

    विरासत ( Virasat )    युद्ध और जंग से गुजरते इस दौर में – सड़कों पर चलते एंटी माइनिंग टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों की आवाज़ों के बीच- स्कूलों पर गिरती मिसाइलों से धराशायी होती इमारतों में मासूमों की चीख पुकार के बीच- आसमान में उड़ते अचूक फाइटर जहाजों की कर्णभेदी ध्वनि के बीच – ढहे…

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *