गुरु वंदना | Guru Vandana

गुरु वंदना

( Guru Vandana )

 

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं

पूजूं वह पावन पूज्य, गुरुदेव चरन मैं।

 

जिनकी ही कृपा से मन के भेद है मिटें,

अज्ञानता की यामिनी में रोशनी मिले,

कर सका हूं लोकहित में सच्चा करम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

जीवन के सच्चे अर्थ को जिसने है बताया ,

कौशल कुशलता ज्ञान को जिसने है सिखाया,

सम्मान समझता हूं जिनका पहला धरम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

जीवन को संवारा है बन कुम्हार की तरह,

हर एक को जगाया हर एक बार की तरह,

देवों के देव गुरुदेव का, पूजूं चरन मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ-सौ बार नमन मैं।

 

नन्हीं सी अंगुलियों में लेखनी को पकड़ना,

दुःख दर्द मुसीबत में खुद से खुद को संभलना,

गुस्से में जिनके प्यार का देखा हूं अमन मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

अक्षर अक्षर शब्द का जो अर्थ बताया

अंतर्मन में ज्ञान की जो ज्योति जलाया

कृपा से जिनके चांद पर रखा कदम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

रक्षाबंधन का बसंत | Raksha Bandhan ka Basant

Similar Posts

  • जीवन रूपी यात्रा | Kavita Jeevan Rupi Yatra

    जीवन रूपी यात्रा ( Jeevan Rupi Yatra )   श्री हरि ने भेजा संसार में जीवन रूपी यात्रा करने पूर्ण l मां के आंचल की छांव में जीवन रूपी यात्रा का हुआ आगाज l पाल ~ पोश बड़ा किया स्नेह दिया भरपूर l पढ़ा~लिखा शादी कर बसाया गृहस्थ संसार l यहां तक की यात्रा में…

  • हद से ज्यादा फूलो मत | Geet phoolo mat

     हद से ज्यादा फूलो मत ( Had se jyada phoolo mat )     गफलत मे रह झूलो मत, मर्यादा कभी भूलो मत। हद से ज्यादा फूलो मत, अपनों को भी भूलो मत। मर्यादा कभी भूलो मत अपने अपने ही होते हैं, अतुलित प्रेम भरा सागर। मोती लुटाते प्यार भरा, अपनों से ही मिलता आदर।…

  • परीक्षा | Pareeksha par kavita

    परीक्षा ( Pareeksha ) *** मन से , बिना मन से। पास होने के उल्लास, फेल होने की गुंजाइशों के साथ। इंसान को , देनी ही पड़ती है परीक्षा! विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों आयोगों में- इसके लिए विधिवत रूटिन/कैलेंडर होता है, समयानुसार परीक्षा आयोजित होता है। नियत समय पर परिणाम हैं आते, परीक्षार्थी पास/फेल हैं होते।…

  • महज | Poem in Hindi on Mahaj

    महज ( Mahaj )    महज रख देते हाथ कंधों पे, दर्द ए पीर सब हवा हो जाती, ना गम का होता ठिकाना कहीं, ना हालत कहीं ये बिगड़ पाती। महज तेरे आ जाने से ही सही, खुशियां भी मेरे घर चली आई, खिल उठा दिल का सारा चमन, मन की बगिया सारी हरसाई। महज…

  • अटल के इरादे

    अटल के इरादे टलना मैंने सीखा नहीं,जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,अटल इरादे मैं रखता हूं।। प्रहरी हूं मैं भारतवर्ष का,तन हिमालय-सा मैं रखता हूं।तूफानों से ना कोई डर मुझे,अटल इरादे मैं रखता हूं।। सत्य,अहिंसा,शांति का,मूलमंत्र स्वीकार मैं करता हूं।मानवता की राह चलने का,अटल इरादे मैं रखता हूं।। शत्रु की सांसे मैं…

  • श्रृंगार मेरा सब पिया से | Shringar Mera

    श्रृंगार मेरा सब पिया से ( Shringar mera sab piya se )    पांव में पायल कान में झुमके, कंगना बोल रहे जिया से। गौरी शरमाकर यूं बोली, श्रृंगार मेरा सब पिया से। नाक की नथली बाजूबंद, हार सज रहा है हिया पे। कमरबंद के घुंघरू बोले, श्रंगार मेरा सब पिया से। लाल लाल होठों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *