चन्द्र विजय अभियान | Chandra Vijay Abhiyan

चन्द्र विजय अभियान

( Chandra Vijay Abhiyan ) 

 

आदिकाल से दिये जगत को,सभी ज्ञान- विज्ञान
इसीलिए ही तो भारत ने , पाया गुरुतर मान !!

संधारित है अब इस भू का,गगन विजयअभियान
चन्द्रलोक के दक्षिण थ्रुव पर, गूॅंज रहा यश-गान !!

इस संस्कृति की वैज्ञानिकता,स्वयं प्रमाण बनी है
चन्द्रलोक में उतर चुका है , अब इसरो का यान !!

सभी चंद्र संभावनाओं की , खोज कर रहा विक्रम
निर्देशित कर रहा है जिनको, इसरो का आव्हान !!

देख रही यह गौरव गाथा, हुई चमत्कृत दुनिया
उत्सुक मानवता अब करती,आगत का अनुमान !!

अर्थ और साधन सीमित थे, पर संकल्प असीमित
भारत ने विकसित देशों का, तोड़ा हर अभिमान !!

यह उपलब्धि देखकर वे सब, देश खड़े हैं हतप्रभ
अपने ही हाथों जो अपना , करते थे सम्मान !!

मिल कर चन्द्रयान से कहता, है सूरज से चन्दा
भारत अब तुमको भी छूने, का रखता अरमान !!

निकल चुकाआदित्य एल-वन,अगले क्रम में आगे
कर लेने “आकाश” में बढ़कर,सूरज का संधान !!

 

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001 ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ओ भारति माॅं ओ प्यारी माॅं | O Bharti Maa

Similar Posts

  • तेरे शहर की हवाएँ | Tere shahar ki hawayein kavita

    तेरे शहर की हवाएँ ( Tere shahar ki hawayein )     तेरे शहर की हवा बड़ी सर्द थी उस पर तेरा ख़य्याल तेरे ख़य्याल से  मेरा दिल बेताब सा पर कुछ मलाल   तुझे सीने से लगाने का सबब उफ्फ तेरी गर्म साँसे क्या ख्वाहिशें थी कि उफ्फ रूह का खो गया होश  …

  • खिलखिलाया करो | Khilkhilaya Karo

    खिलखिलाया करो ( Khilkhilaya karo )    तलब इतनी न अपनी बढ़ाया करो, दाग-ए-दिल न किसी को दिखाया करो। गर्म आँसू हैं आँखों में देखो बहुत, घुट -घुटके न जीवन बिताया करो। अच्छे लोगों से दुनिया है भरी-पटी, रोज संग में तू भी खिलखिलाया करो। जाँ को बेचो नहीं, दिल को बेचो नहीं, दिल दुखाने…

  • बोले कोयलिया | Bole koyaliya

    बोले कोयलिया ( Bole koyaliya )   कोयलिया कुहू कुहू बोले। वन उपवन में लता कुंज में, मधुरस के घट खोले। पवन बह रही है बासंती, करती जनरुचि को रसवंती, बौराई अमराई सारी, मादकता सी घोले। हुई मंजरित डाली डाली, मुग्ध भाव से देखे माली, एक-एक तरु की फलता को, मन ही मन में तोले।…

  • जय हनुमान | Hanuman Ji par Kavita

    जय हनुमान! ( Jai Hanuman )    आओ करें हनुमान की बातें, आओ करें श्रीराम की बातें। कैसे जली वो सोने की लंका, आओ करें उस दशानन की बातें। जनकनंदनी को रावण हरा था, बन करके साधु देखो छला था। चुरा करके सीता बला उसने पाली, आओ करें संग्राम की बातें। सीता का हनुमान पता…

  • आजादी के तराने | Azadi ke tarane kavita

    आजादी के तराने ( Azadi ke tarane )     क्रांतिकाल में लड़ी वीरों ने आजादी की लड़ाई थी भारत माता के चरणों में प्राणों की भेंट चढ़ाई थी   हंसते-हंसते झूल गये फांसी के फंदे चूमे थे आजादी के परवाने बस देश प्रेम को झूमे थे   रणभूमि में कूद पड़े रणवीर जौहर दिखलाने…

  • आदमी की पहचान!

    आदमी की पहचान! ***** नहीं है आसान आदमी की पहचान! भाल पर नहीं उसके कोई निशान कहने को तो साथ खड़ा है दिख भी रहा है पर दरअसल वह गिरने का इंतजार कर रहा है गिरने पर उठाने का प्रयास नहीं करता, एक ठोकर मार आगे है बढ़ता! आपके खड़े होने से उसे ईर्ष्या है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *