Hindi Kavita Majdoor

हिन्दी कविता मजदूर | Poem by Roshan Sonkar

हिन्दी कविता मजदूर

( Hindi Kavita Majdoor ) 

 

मजदूर का न कोई नेता
न मजदूर की कोई सरकार ।
किसे सुनाए दुखड़ा अपनी
किसकी करे पुकार ।

एक मजदूर गया मजदूरी को
काम हुआ,पच्चास का
मालिक ने दिया तीस
बुदबुदा के बोला
अब नही आऊंगा,
है मालिक तानाशाह

घर आकर देखा
पत्नी लिए चारपाई
तप रही थी ज्वार से,
न थी कोई दवाई,
मजदूर दौड़ा-दौड़ा गया
हकीम जी के पास,
हंफते-हांफते बोला
अच्छी दवा ज्वार की
हकीम जी दो तत्काल

पैसा लेकर हकीम
हंस के लगा कहने ,
ये पिछले दवा के
कट गये उधार
आज की दवा के
पहले दो सरकार ।

करुण भाव में थका-थका
वापस घर आया,
सो गया धरा-धूल में
भूखा पैर पसार ।

मजदूर का न कोई नेता
न मजदूर की कोई सरकार,
मेहनत मजदूर का नेता है,
मजबूरी है सरकार ।।

 

रोशन सोनकर
ग्राम व पोस्ट जोनिहां,तहसील बिंदकी,

जनपद फतेहपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

डॉ के एल सोनकर ‘सौमित्र’ की कविताएँ | Dr. K. L. Sonkar Poetry

Similar Posts

  • सामाजिक चिंतन | Samajik Chintan

    सामाजिक चिंतन ( Samajik chintan )    सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर जननी जन्म भूमि गौ माता, अंध भौतिक युग शिकार । बढते वृद्धाश्रम भू विदोहन अवारा गायें, संकेत अनैतिक जीवन विकार । उपर्युक्त त्रि दैवीय मातृ आभा, फिर वंदन समग्र प्रयास पुरजोर । सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर ।। वासनमय…

  • इंसान स्वयं को तू पहचान | Insan par kavita

    इंसान स्वयं को तू पहचान! ( Insan swayam ko to pehchaan )  ऐ इंसान स्वयं को तू पहचान! जन्म हुआ किस हेतु तुम्हारा ? इस दुनिया जहान में, मानव खुद को तू पहचान रे। पेश करो तू मानवता की मिशाल, टिकते वही धरा पर जिनके होते हृदय विशाल। ऐ इंसान स्वयं को तू पहचान, विनम्रता…

  • कार्तिक पूर्णिमा | Kartik Purnima

    कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik purnima )   कार्तिक पूर्णिमा पावन पर्व स्नान ध्यान दान का। देव दिपावली त्योहार मनाते सनातन विधान का। गंगा धारा में दीपक पूजन अर्चन हो श्रद्धा भाव से। मनोकामना पूर्ण होती धन वैभव हो शुभ प्रभाव से। सहस्त्रों नर नारी नदी तट भाव भक्ति से करें स्नान। नारायण की पूजा होती…

  • हिंदू नव वर्ष | Kavita Hindu Nav Varsh

    हिंदू नव वर्ष ( Hindu Nav Varsh )   मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा, अद्भुत अनुपम विशेष । नव सत्संवर अनूप बेला, रज रज आनंद अधिशेष । धरा गगन पुनीत पावन, जनमानस रत साधना वंदन में । मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।। प्रकृति अंतर यौवन उभार,…

  • ऐसी भीषण गर्मी | Garmi par Kavita

    ऐसी भीषण गर्मी ( Aisi bhishan garmi )  कर लिया है गर्मी ने अभी से यह विकराल रूप, ऐसी भीषण गर्मी से यें शक्लें हो रहीं है कुरूप। तप रही है धरा एवं सभी प्राणियों का यह बदन, बुझ ना रही प्यास किसी की पड़ रही ऐसी धूप।। यह सहा नही जा रहा ताप दिन…

  • हाय री सरकार | Hi Ri Sarkar

    हाय री सरकार ( Hi Ri Sarkar )    सड़क पर  निकल पड़ी है  नौजवानों की एक भीड़ बेतहासा बन्द मुठ्ठी, इन्कलाब जिन्दाबाद  के नारों के साथ.  सामने खड़ी है एक फौज मुकम्मल चौराहे पर  हाथ में लिए लाठी – डन्डे, आँसू गोले और  गोलियों से भरी बन्दूकें  चलाने के लिए मुरझाये चेहरे वाले  नौजवानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *