Hindu Nav Varsh

हिंदू नव वर्ष | Kavita Hindu Nav Varsh

हिंदू नव वर्ष

( Hindu Nav Varsh )

 

मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में

चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा,
अद्भुत अनुपम विशेष ।
नव सत्संवर अनूप बेला,
रज रज आनंद अधिशेष ।
धरा गगन पुनीत पावन,
जनमानस रत साधना वंदन में ।
मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।।

प्रकृति अंतर यौवन उभार,
खेत खलिहान स्वर्ण परिधान ।
आंगन ओसारे नवधान्य पूर्ण,
वृक्ष पुष्पित मृदुल आह्वान ।
गुड़ी पड़वा उगादी वासंतीय नवरात्र,
शुभ मुहूर्त उत्तमता स्पंदन में ।
मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।।

ब्रह्मा जी अद्य प्रवरा तिथि ,
सृष्टि सृजन अप्रतिम काज ।
शक विजय स्मृति अभिव्यंजना,
विक्रमादित्य विक्रम संवत आगाज ।
उत्सविक आह्लाद परिवेश उत्संग,
चेतना स्फूर्त हिंदुत्व आभा मंडन में ।
मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।।

2081 अनुपमा अति शुभकारी,
सर्वत्र अनंत सुख समृद्धि वैभव ।
राष्ट्र प्रगति दिव्य भव्य अतुलित,
बाधा संघर्ष पटल विजय भव ।
राम लला सूर्य अभिषेक पर्व,
समग्र प्रयास सनातन ओज मंथन में
मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • गुलशन | Gulshan geet

    गुलशन ( Gulshan )     गुल खिले गुलशन खिले खिलती चले बहार महकती फिजायें सारी चमन हुआ गुलज़ार   दिल की हसीं वादियो में फूलों का डेरा है खुशबूओं से भरा चमन है प्यार घनेरा है   बागों में बैठी कोयल तितलियां पंखों वाली गुलशन सारा महकता फलों से लदी डाली   पेड़ों पे…

  • पुल- विश्वास का

    पुल- विश्वास का   पहले हमारे बीच बहुत गहरा रिश्ता था प्रेम की नदी पे बने विश्वास के पुल की तरह उस पुल से हम देखा करते थे कभी इन्द्र धनुष के रंग कभी ढलती शाम कभी दूर आलिंगन करते पंछियों को उड़ते बादलों को उसी पुल पे खड़े सुना करते थे मधुर लहरों का…

  • औरत | Poem in Hindi on Aurat

    औरत! ( Aurat )    घर को घर देखो बनाती है औरत, रंग – बिरंगे फूल खिलाती है औरत। न जाने कितने खेले गोंद में देवता, उम्रभर औरों के लिए जीती है औरत। लाज- हया धोकर कुछ बैठे हैं देखो, कभी-कभी कीमत चुकाती है औरत। जिद पर आए तो जीत लेती है मैदान, झाँसी की…

  • चाय भी क्या चीज है | Chai

    चाय भी क्या चीज है ( Chai bhi kya cheez hai )   चाय भी क्या चीज है, महफिलें महका देती है। बेगाने लोगों को भी, आपस में मिलवा देती है। वह भी क्या समां है, जब मिले हम तुम और चाय। कुछ इधर-उधर की बातें, गपशप और हैलो हाय। होठों की मिठास ही नहीं,…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

    काव्य जगत के नन्हें दीप ( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )   नया कुछ गीत गाए हम बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम उलझन की इस बगीया में खुशीयो के फूल खिलाये हम   बाते चाद सितारो की ना ना बाते जमी आसमाँ की हो बाते जगमग जुगुनू की और रंग बिरंगी तितली की…

  • कागा की कविताएं | Kaga Hindi Poetry

    राखड़ी पूनम पर्व भाई बहिन का पावन पर्व राखड़ी पूनम बहिन भाई का गोर्व गर्व राखड़ी पूनम सावन पूर्ण-मास का अंतिम पखवाड़ा पवित्र बहिन बांधे राखड़ी भाई कलाई पावन पवित्र चूनडी़ की चाहत छोड़ मांगना एक वचन मात पिता की सेवा मांगना एक वचन बहिना आप करना सास ससुर की सेवा जीवन होगा सफल सुखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *