Samajik Chintan

सामाजिक चिंतन | Samajik Chintan

सामाजिक चिंतन

( Samajik chintan ) 

 

सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर

जननी जन्म भूमि गौ माता,
अंध भौतिक युग शिकार ।
बढते वृद्धाश्रम भू विदोहन अवारा गायें,
संकेत अनैतिक जीवन विकार ।
उपर्युक्त त्रि दैवीय मातृ आभा,
फिर वंदन समग्र प्रयास पुरजोर ।
सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर ।।

वासनमय सोच विचार,
परस्पर संबंध गरिमा अस्त ।
अर्थ देह आकर्षण अहम,
निज ही निज मनुज पस्त ।
अब कदम आदर स्नेह प्रेम पथ,
दर्शित अपनत्व भरी मंगल भोर ।
सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर ।।

पाश्चात्यता अति अनुकरण,
परिणाम पाश्विक आचरण ।
लघु दृष्टि अबला गात पर,
तज मर्यादा मय आवरण ।
आत्मसात सुसंस्कार निज संस्कृति,
उर भाव नारी सम्मान सराबोर ।
सामाजिक चिंतन,यथार्थ से आदर्श की ओर ।।

मोबाइल अन्य युक्ति अति प्रयोग,
मानव सिद्धांत प्रतिकूल ।
दूर सारे नैसर्गिक आनंद,
सुख चाहना पर प्राप्त शूल ।
परिवार मित्र समुदाय विमर्श,
मूल मंत्र तनाव रहित जीवन ठोर ।
सामाजिक चिंतन, यथार्थ से आदर्श की ओर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

बाबा रामसा पीर दरबार | Baba Ramsa Peer Darbar

Similar Posts

  • नदी | Nadi par Kavita

    नदी ( Nadi )  आँधी आऍं चाहें आऍं तूफ़ान, मैं सदैव ही चलती ही रहती। और गन्दगी सारे ब्रह्माण्ड की, समेट कर के बहा ले जाती।। मैं किसी के रोके नहीं रुकती, और कभी भी मैं नहीं थकती। मैं नदी ख़ुद मन वेग से चलती, अविरल सदैव बहती जाती।। अपनें इस प्रवाह से धरती के,…

  • जीवन के रंग | Jeevan ke Rang

    जीवन के रंग ( Jeevan ke Rang ) जिंदगी ने जिंदगी से कुछ सवाल किये है। जिंदगी ने जिंदगी को उनके जबाव दिये है। कभी खुशी के लिए कभी गम के लिए। फिर भी जिंदगी को संतुष्ट नही कर पाये।। जिंदगी को जग में सब खुशी से जीना चाहता है। फूलों की चाहत को दिलमें…

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • विद्वान सर्वत्र पूज्यन्ते | Vidwan Sarvatra Pujyate

    विद्वान सर्वत्र पूज्यन्ते ( Vidwan sarvatra pujyate )   जीवन को आज वक्त के साथ जोडे़, शिक्षाएँ लो आज विद्वानों से थोड़े। शिक्षा के बिना जीवन रहता अधूरा, कलम से विद्वान काम करते है पूरा।। विद्वानों मे है सर्व प्रथम गुरु का नाम, किसी को ना मिलता गुरु बिना ज्ञान। ज्ञान बिना किसी को मिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *