.हैसियत | Haisiyat

.हैसियत

( Haisiyat ) 

 

शौक नही महफिलों को
सजाने का मुझे
घर की दीवारें भी खड़ी रहें
यही बहुत है मेरे लिए
देखी होगी तुमने ऊंचाई से जमीन
हमने तो जमीन से ऊंचाई को देखा है…

चम्मच से हम नही खाते
अंगुलियों मे ही हैं पंच तत्व की शक्तियां
हांथ ही उठा सकते हैं बोझ धरा का
तुम्हे तो जगाने के लिए भी
सर्वेंट चाहिए…..

मरी हुई संवेदनाओं मे
मानवता जन्म ही नही लेती
हम पीढ़ियों को उठाते हैं कंधों पर
तुम्हारी गोद मे कुत्ते खेलते हैं……

मान लो तुम कुछ भी स्वयं को
औकात कुछ भी नही नजरों मे हमारी
खामोशी को कमजोरी न समझना
उठाने वाले गिराने की भी
हैसियत रखते हैं…

समय के साथ चल लेते हैं हम
गरीबी मे सुख न सही ,संतुष्टि है
उतर आए जो दहलीज से बाहर
मुट्ठी मे हमारे सृष्टि है…

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

देख लिए बहुत | Dekh liye Bahut

Similar Posts

  • हम मजबूर हैं | Mazdooron ki vyatha par kavita

     हम मजबूर हैं   ( Hum majboor hai )     साहब! हम मजदूर हैं इसीलिए तो मजबूर हैं सिर पर बोझा रख कर खाली पेट,पानी पीकर हजारों मील घर से दूर गोद में बच्चों को लेकर अनजान राहों पर चलने को।   बेबस हैं हम,लाचार हैं हम आए थे काम की तलाश में पर,इस #Lockdown में न…

  • हरि अब दर्शन दो | Poem hari ab darshan do

    हरि अब दर्शन दो  ( Hari ab darshan do ) ***** ओ री हरि, अब दर्शन दो री। कलयुग में- मति गई मारी, क्या राजा? क्या भिखारी? जगत पापी से भरी, भगत पापी से लड़ी। धरा को है कष्ट अपार, त्राहि-त्राहि करे संसार। ओ री हरि, अब दर्शन दो री। असत्य सत्य पर अब है…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

  • आजमाने की खातिर | Ghazal Aazmane ki Khatir

    आजमाने की खातिर ( Aazmane ki khatir )   वो अक्सर मुझे आज़माने की खातिर। जलता रहा खुद जलाने की खातिर।। मुहब्बत में आया तो इक बात समझी, ये आंखें हैं आंसू बहाने की खातिर।। लुटाकर के सब कुछ ये अंजाम देखा, मिला न कोई दिल लगाने की खातिर।। उजाड़े थे जिसने कई घर सुकूं…

  • ताबूत | Kavita Taaboot

    ताबूत ( Taaboot )   गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है झटक देंगे आन पर…

  • प्रतिज्ञा | Kavita pratiggya

    प्रतिज्ञा ( Pratiggya ) भीष्म प्रतिज्ञा की भीष्म ने महाभारत के काल में कौरव पांडव राज करे रहूं अविवाहित हर हाल में   जुए में हार गये पांडव दुशासन ने दुस्साहस किया प्रतिज्ञा द्रोपदी ने कर केशों को खुला छोड़ दिया   राष्ट्रप्रेम में देशभक्ति में देशभक्त प्रतिज्ञा करते हैं सार्वभौम सुरक्षा कर हुंकार वंदे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *