बीवी और मच्छर | Biwi aur Machar

बीवी और मच्छर

( Biwi aur machar ) 

 

बीवी के गाल पर मच्छर बैठा था,
मैं बड़ी ही उधेड़बुन में पड़ा था।

समझ नहीं आ रहा था क्या करूँ,
मच्छर को जाने दूं या उसे मारूं।

तभी बीवी ने मुझे इशारे से बुलाया,
मच्छर मारने का फरमान सुनाया।

ऐसा सुनहरा मौका कैसे छोड़ सकता था,
इसी बहाने मैं हाथ साफ कर सकता था।

सोचा कल तक तो मेरी हुई धुलाई है,
आज देखो किस्मत ने पलटी खाई है।

जैसे ही मच्छर मारने के लिए हाथ उठाया,
वो तो उड़ गया चांटा बीवी को पड़ा करारा।

मेरी तो डर के मारे जान ही निकल गई,
जब बीवी बेलन लेकर पीछे ही पड़ गई।

रूम से भागकर छज्जे पर बैठ गया,
इस तरह मैं तो पीटने से बच गया!

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

बात एक कॉल की | Baat ek Call ki

Similar Posts

  • 76 वां गणतंत्र दिवस

    76 वां गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनायें –गणतंत्र दिवस के पर्व पर हम प्रभु में रत हों जायें ।समय के चक्र को समझ सत्संगत में रम जायें ।नैतिक जीवन को जीकर समता रस को पी लें ।मानव का तारणहारा धर्म का जीवन जी लें ।धर्म के सोपान से अपने जीवन का बाग…

  • याद नहीं अब तो कुछ भी | Yaad Nahi

    याद नहीं अब तो कुछ भी ( Yaad nahi ab to kuch bhi )    याद नहीं अब तो कुछ भी बदली है तस्वीर यहां। जो मुखोटे पल-पल बदले बदली है तकदीर यहां। विश्वास प्रेम की धाराएं या बदल गई जीवन धारा। झूठ कपट ईर्ष्या मे मानव लोभ मोह में पड़ा सारा। याद नहीं अब…

  • सुभाष चन्द्र बोस | Hindi Poem on Subhas Chandra Bose

    सुभाष चन्द्र बोस ( Subhas Chandra Bose )    अपने प्यारे नेता जी,थे सबके प्यारे नेता जी! आजादी के नायक थे, बोस अपने नेता जी !! जन-मन के सच्चे नायक, देशभक्त नेता जी, भगवत गीता से थे प्रेरित, सर्व-प्रिय नेता जी ! चकमा देकर जेल से निकले ऐसे थे नेता जी, अंग्रेजो के बाप निकले…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

  • सबके राम | Sabke Ram

    सबके राम ( Sabke Ram )   मेरी राम ,तुम्हारे राम कौशल्या सुत राज दुलारे राम पधार रहे फिर अवध की नगरी कर लो दर्शन आठों याम सीताराम जय जय सीताराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ऋषि मुनियों के उद्धारक श्री राम सनातन धर्म के प्रतिपालक श्री राम हममें राम तुममे राम हृदय में सबके बसते…

  • कन्हैया पधारो हमारे अंगना | Kanhaiya Padharo hamare Angana

    कन्हैया पधारो हमारे अंगना ( Kanhaiya padharo hamare angana )   कन्हैया पधारों आप हमारे भी अंगना, शांति-समृद्धि की दे हमें शुभ कामना। कही भटक न जाएं हम गलत राह पर, शरण मे रखना एवं हमको ना ‌भूलना।। सारे जग के कान्हा तुम हो प्यारे-प्यारे, दिलों में बसे हो बुड्ढे बच्चें जवान सारे। तुझे सांवरिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *