Ghar Ghar Deep jale Diwali

Diwali ka Geet | घर घर दीप जले दिवाली

घर घर दीप जले दिवाली

( Ghar ghar deep jale diwali ) 

 

हम भाईचारा प्रेम बढ़ाएं, बढ़ती सद्भावो की धारा।
आओ दीप जलाएं मिलके, पावन त्यौहार हमारा।
घर घर दीप जले दिवाली, जगमग कोना कोना।
हिल मिल हम त्योंहार मनाएं, बांटें प्रेम सलोना।
जगमग कोना कोना

आओ सजाएं मनमंदिर को, नव विचार मन धारे।
हर दिल में अनुराग जगाएं, दीपों की सजी कतारें।
चंदन अक्षत ले रोली मौली, लक्ष्मी बरसाए सोना।
पूजन करें हम थाल सजा, रोशन हो हर कोना।
जगमग कोना कोना

धन वैभव यश किर्ति प्रदाता, भरा रहे भंडार सारा‌
संपन्नता की देवी लक्ष्मी, चमका दो भाग्य सितारा।
स्नेह सुधा रोशनी छाए, चहुं ओर आलोक सलोना।
सजे धजे बाजार सारे, पुलकित हो मन का कोना।
जगमग कोना कोना

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

Similar Posts

  • तेरी अदाएं | Geet Teri Adayein

    तेरी अदाएं ( Teri Adayein ) बहुत ख़ूबसूरत हैं तेरी अदाएं। कहां तक सनम तुझसे नज़रें चुराएं। ये काजल की डोरी,ये माथे की बिंदिया। चुराती हैं रह-रह के आंखों की निंदिया। तिरे अबरुओं के ये मंज़र निराले। तसव्वुर में आ-आ के दिल गुदगुदाएं। कहां तक सनम तुझसे नज़रे चुराएं। बदन तेरा जैसे गुलाबों की डाली।…

  • वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

    वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! न हिन्दू दिखता है न मुस्लिम दिखता हैवो जो रोटी के लिये लड़ता हुआ आदमी हैवो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! अपने काम से अपने राम सेनिशदिन पड़ता है जिसका वास्ताअपनी रोजी से अपने रोज़े सेअलहदा नहीं है जिसका रास्ताउसकी आदत कोउसकी चाहत…

  • मैं अपनों से हारा हूं | Main Apno se Hara Hoon

     मैं अपनों से हारा हूं ( Main apno se hara hoon )   हिम्मत हौसलों जज्बों की, बहती प्रेम धारा हूं। औरों से तो लड़ भी लेता, मैं अपनों से हारा हूं। मैं अपनों से हारा हूं पग पग पे बाधाओ से, लोहा लेना सीख लिया। तूफानों से टक्कर लेना, मुस्कुराना सीख लिया। बारूदों के…

  • अब सावन के झूले | Geet Sawan ke Jhoole

    अब सावन के झूले ( Ab sawan ke jhoole )   अब सावन के झूले होंगे, मस्त चलेगी पुरवाई। रिमझिम रिमझिम वर्षा होगी, नभ घटाएं घिर आई।   धानी चुनर ओढ़ धरा, मंद मंद मन मुस्काई। बाग बगीचे पुष्प खिले, महक रही है अमराई ।   धरती अंबर पर्वत नदियां, उमंगों से हो भरपूर। सरितायें…

  • मुझे आवाज देना | Mujhe Awaz Dena

    मुझे आवाज देना  ( Mujhe awaz dena )   बजने लगे मन के सितार, साज सारे मचलने लगे। मेरा नाम अधरों से जब, शब्द सारे थिरकने लगे। मुझे आवाज देना साथी, मिल जाऊंगा मैं राहों में। खुशियों के दीप जलाऊं, प्रिय तुम्हारी निगाहों में। मुझे आवाज देना थामें रखना दिल की धड़कन, वादियों बहारों में।…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *