Dushman Mita hai

तिरंगो से सज़ा देखो वतन है | Tirango se Saja

तिरंगो से सज़ा देखो वतन है 

( Tirango se saja dekho vatan hai ) 

 

तिरंगो से सज़ा देखो वतन है
गुलों से यूं भरा अपना चमन है

सलामत ए ख़ुदा रखना हमेशा
वतन का जो हसीं मेरे फ़बन है

नहीं आये कभी कोई मुसीबत
वतन में रब सदा रखना अमन है

किसी में बू नहीं हो नफ़रतों की
मुहब्बत के खिले दिल में सुमन है

मुहब्बत के वतन में बांटते गुल
हमारा एक ही देखो चलन है

वतन पे जो लुटाते जान आज़म
किया है आज सैनिक को नमन है

 

 दुश्मन मरा है

( Dushman mita hai ) 

 

जां हथेली पे लिए सैनिक लड़ा है ?
सरहदों पर देखिये दुश्मन मरा है

दो दुआएं फ़त्ह करके आये सैनिक
हर अदू को मारने सैनिक चला है

आंसुओं से आंखें भर आई हैं मेरी
सैनिकों पर जब यहाँ हमला हुआ है

सैनिकों ने ले लिया बदला वतन का
देखिये कश्मीर से दुश्मन मिटा है

आ नहीं सकता मरेगा वरना दुश्मन
सरहदों पर सख़्त अब पहरा लगा है

क़ातिलों की जुस्तजू में निकली सेना
जुल्म का अब देखिये पर्दा उठा है

देश में हर पल रहे लोगों अमन ही
रोज़ करता बस यही आज़म दुआ है

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

रात मेरी सियाह होती है | Raat Meri

Similar Posts

  • मेरा वतन | Mera Watan

    मेरा वतन ( Mera watan )    गुलाबी सा बहुत मेरा वतन आज़म रहे इसकी सदा यूं ही फ़बन आज़म ख़ुदा से रोज़ करता हूँ दुआ मैं ये न हो दिल में किसी के भी दुखन आज़म अदावत के नहीं काँटें उगे दिल में मुहब्बत का रहे हर पल चलन आज़म फ़िदा मैं क्यों न…

  • मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैं

    मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैं मुहब्बत में वफ़ा-परवर खड़े हैंलगा के ताज को ठोकर खड़े हैं न थामा हाथ भी बढ़कर किसी नेयूँ तन्हा हम शिकस्ता-तर खड़े हैं करूँ कैसे तुम्हारा मैं नज़ाराज़माने में सौ दीदा-वर खड़े हैं शजर आता न कोई भी नज़र अबबशर सब धूप में थक -कर खड़े हैं मिरे ज़हनो गुमाँ…

  • क्या करें बहार का | Kya Kare Bahar ka

    क्या करें बहार का ( Kya kare bahar ka )    मस अले हज़ार हो तो क्या करें बहार का अभी उलझ रहा है कुछ हिसाब कारोबार का। याद आ रहा वही बहार में न जाने क्यूं पास है जिसे न कौल का न ही करार का। मजलिसों में देखकर नज़र चुरा रहा है वो…

  • हमदम मेरे | Humdum Shayari

    हमदम मेरे ( Humdum Mere ) हमदम मेरे कब आओगे या ऐसे ही तड़पाओगे वक़्त है अब भी आ जाओ तुम वक़्त गया तो पछताओगे उतना ही उलझेंगी काकुल जितना इनको सुलझाओगे आ भी जाओ बाहों में अब कब तक यूं ही तरसाओगे फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर हम पे करम कब फ़रमाओगे खोल…

  • वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

    वो चाहें हो कुछ हंगामा ( Vo chahe ho kuch hungama )   वो चाहें हो कुछ हंगामा, बन जाए कोइ फसाद नया ! इस पावन भू में फैल सके, कोई हिंसक उन्माद नया !! मतलब की बातों के बदले, मुद्दे बेमतलब उठा रहे अपनी ही बनाई बातों पर,करने लगते प्रतिवाद नया !! कहते खुद…

  • क्यों वो देने लगे दग़ा जाने

    क्यों वो देने लगे दग़ा जाने क्यों वो देने लगे दग़ा जाने।क्या हुआ,क्या पता, ख़ुदा जाने। जिनका शेवा वफ़ाएं करना था।भूल बैठे वो क्यों वफ़ा जाने। कोई राह़त नहीं अभी तक तो।देखो कब तक चले दवा जाने। जिनसे उम्मीदे-लुत्फ़ होती है।वो ही करते हैं क्यों जफ़ा जाने। बस यही सोच कर तड़पता हूं।क्यों हुए मुझसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *