2550 वां महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक दिवस

2550 वां महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक दिवस

 

नवयौवन ही में महावीर ने राज पाट सब त्याग दिया,
मात पिता के विवाह प्रस्ताव को विनम्रता से मना किया,
मोक्षमार्गी बन कर्मों की निर्जरा ही एक उद्देश्य रहा,
अशोक वृक्ष तले केश लुंचन कर मुनि दीक्षा अंगीकार किया।

बारह वर्ष का कठोर तप कर घातिया कर्मों का नाश किया,
अनंत कैवल्य ज्ञान लक्ष्मी को प्रगटा स्व पर प्रकाश किया,
सौधर्म इंद्र की आज्ञा से समवशरण की रचना कुबेर ने की,
बारह सभा में बैठ जीवों ने वीर वाणी को आत्मसात किया।

मंगल द्रव्य हों अष्ट प्रातिहार्य औ धर्म चक्र संग चलते है,
“अतिशय” दस हों केवलज्ञान के, चौदह देवकृत फलते हैं,
दो सौ पच्चीस स्वर्ण कमल चरणों के नीचे शोभित हैं,
तीस वर्ष तक धर्म तीर्थ के प्रवर्तन करते निकलते हैं!

पर इन सबसे निस्पृह हो प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,
समवसरण की अनंत लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,
आयु के शेष दो दिन पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,
सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !!

धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,
मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,
योग रोध की महा प्रक्रिया अद्भुत विस्मयकारी है,
धन संबंधी मिथ का गुरू से धर्मीजन ने बोध लिया !

शुक्ल ध्यान आरूढ़ प्रभु हों शेष अघातिया कर्म घातें,
कार्तिक अमावस प्रत्युष बेला में लोक शिखर पर बस जाते,
संध्या में गौतम गणधर ने केवलज्ञान विकास किया,
ज्ञान ज्योति के पर्व रूप में साधर्मी जन दीपावली मनाते!!

 

वीरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

विरासत | Virasat

Similar Posts

  • Hindi Ghazal -चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

    चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम   ( Chand Bulbule Jo Dekhte Ho Pani Mein Tum )   दो घडी रुककर घाव सहलाने लगे हम यूँ भी दर्द अपना भुलाने लगे तुम जो राहो में मेरी बिछाते हो शूल दामन फूलो से तुम्हारा महकाने लगे   किस्मत में था इन्तेजार वही मैं करती…

  • अधूरी | Adhuri

    अधूरी ( Adhuri )   अकसर अधूरी रह जाती हैं बातें अब बाबुल की याद में हि कटती है रातें वक्त निकाल कर बात तो कर लेते हैं हाल ए दिल सुना देते हैं मगर कुछ अधूरी कहानी रह जाती है कुछ बाते सुनानी रह जाती है जिम्मेदारियों में आंखे डूब जाती हैं बाबुल की…

  • कलम की आवाज | Kavita

    कलम की आवाज ( Kalam ki aawaj ) ( मेरी कलम की आवाज सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दिलीप साहब जी को समर्पित करती हूं ) “संघर्षों से जूझता रहा मगर हार न मानी, करता रहा कोशिश मगर जुबां पर कभी न आई दर्द की कहानी”। कुल्हाड़ी में लकड़ी का दस्ता न होता तो लकड़ी के काटने का…

  • गुरु पूर्णिमा | Guru Purnima

    गुरु पूर्णिमा ( Guru purnima )   सनातन धर्म में इसे एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता, जो आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आता। इस दिन गुरुदेव महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिनको वेदों और पुराणों का रचियता कहा जाता।। यें अलौकिक-शक्ति से सम्पन्न और थें त्रिकालदर्शी, माॅं का नाम सत्यवती पिता का…

  • परिवार | Parivar par kavita

    परिवार ( Parivar )   चाहे कोई कितना भी हो पास, चाहे तुम हो किसी के कितने भी खास। छोटी-बड़ी बातों को पल में जो भुला दे, वो परिवार ही होता है। टूटने लगे जब हर आस, छूटने लगे जब तन से साँस, फिर भी हर आवाज़ में तुम्हें पुकारे, उस पिता के साये में…

  • इसे अपने आप समझिए | Kavita apne aap

    इसे अपने आप समझिए ( Ise apne aap samajhie )     जिंदगी संघर्ष है इसे अपने आप समझिए, बचपन डैस, जवानी कामा मृत्यु को फुलस्टाफ समझिए। जिंदगी दिल्लगी है इसे छोड़ कर ना भागिए, इस हार जीत की जिंदगी में कभी बच्चा तो कभी बाप समझिए। जिंदगी एक दौलत है कभी फुल तो कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *