Bhai Dooj

भाई दूज | Bhai Dooj

भाई-दूज 

( Bhai-dooj )

( 2 ) 

बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है,
बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है,
कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है,
जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !!

बहन जब भाई के मस्तक तिलक काढ़ती है तो,
दुआ बस एक ही अपने प्रभू से मांगती है वो,
सलामत हो सदा भैया ना हो कोई कष्ट जीवन में,
बलाएं उसकी लेने खुशियां खुद की वारती है सो !!

तिलक माथे पे कर उसकी जीत की भावना भाती है,
अक्षय सुख समृद्धि के भाव से अक्षत लगाती है,
श्रीफल, कुंकुम, अक्षत, जल, आरती और राखी,
मंगल हो भाई का शुभ द्रव्यों से थाल सजाती है!!

लडकपन की सभी यादें वो बचपन की हर शैतानी,
पहले तोहफा तभी बंधेगी राखी की वो मनमानी,
छूआकर मिठाई पूरी खाने की वो ज़िद करना,
ना मानूं बात इक भी तो बहाना आंखों से पानी!

अग़र हो दूर ये त्यौहार फिर खाली सा रहता है,
प्रेम का इक ही आंसू दोनों की आंखों से बहता है,
बहन की भेजी मौली भी बंधी पूरे साल रहती है,
कि हूं मजबूत सबसे, कच्चा सा धागा ये कहता है !

विरेन्द्र जैन

( नागपुर )

—0—

( 1 )

देखो फिर आया भाई-दूज का त्यौहार |
देखो कैसे उमड़ रहा भाई-बहन का प्यार |
चाहे दूर रहे मेरा भाई या रहे पास |
रहती हर बहन को ईश्वर से बस यहीं हरदम आस |
जहाँ भी रहे उसका भाई |
सदा रहे खुशहाल |
भाई भी यहीं चाहे हरदम |
ऐसी हो उसके बहना की तकदीर |
कि कभी न आए उसकी आँखों में नीर |
जब न पहुँच पाता कोई भाई,
भाई-दूज पर अपनी बहना के द्वार |
करती रहती बहना हर पल उसका इंतजार |
जब भी आता भाई-बहन का यह त्यौहार |
लेकर आता अपने संग बचपन की यादें हजार |
कोई बहना मना रही अपने भाई संग यह प्यारा त्यौहार |
देखो कैसे कर रही आशीषों की बौछार,
अपने भाई की आरती उतार |
बदले में दे रहा वचन भाई भी ,
रक्षा करूँगा मैं बहना तेरी हरदम हर हाल |
नहीं रहती चाह किसी हीरे ज्वाहारात की |
बस यही चाह हैं हरदम,
अमर बेल सा बढ़ता रहे हम भाई-बहन का प्यार |
ऐसा होता भाई-बहन का प्यार |
देखो आया भाई-दूज का त्यौहार |

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

यह भी पढ़ें :-

विवश | Vivash

Similar Posts

  • बाटड़ल्यां जोवां निजरां सूं | राजस्थानी भाषा

    बाटड़ल्यां जोवां निजरां सूं   बाटड़ल्यां जोवां निजरां सूं, नैणा सूं बतळावां म्हे। आओ म्हारा प्यारा पांवणा, गीत सुरीला गावां म्हे। पलक पांवड़ा राह बिछादयां, हेत घणों बरसावां म्हे। मिजमानी मीठी बोल्या सूं, लाड घणों लडावां म्हे। वीर जुझारू लड़या घणा ही, परचम न लहरावां म्हे। तलवारां रां रो जोश घणो, केशरियो फहरावां म्हे। आन…

  • फेसबुक | Facebook par Kavita

    फेसबुक ( Facebook ) फेसबुक ,सामाजिक संवाद का अवतार वर्तमान समय प्रौद्योगिकी, मनुज जीवन अभिन्न अंग । भौगोलिक सीमाएं विलोपित, वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र संग । मार्क जुकरबर्ग परम योगदान, श्री गणेश बेला दो हजार चार । फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।। अभिव्यक्ति प्रस्तुति अनंत अवसर, लेख कहानी कविता माध्य । वीडियो रील अनूप युक्ति,…

  • पहचान | Pehchan

    पहचान ( Pehchan )  भीड़ मे शामिल जरूर हों वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है किंतु ,आप भीड़ का नही अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें… ऊंचाई पताका उठाने से नही मिलती पताका योग्य होना ही आपको आत्मविश्वासी बनाता है और ,आज नही तो कल यही आज की भीड़ कल आपके हिस्से की भीड़…

  • “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

    “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है   यशोदा-कौशल्या से ज़्यादा लाड लड़ाती, देख-देख अठखेलियां मंद-मंद मुस्काती, आशीषों की झड़ी लगा के लेती है बलाए, आज भी माथा चूम जी भरके देती दुवाएं, ममता का सागर वो निश्छल बरसाती है ! “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! १ !! क्या कोई…

  • अलविदा | Alvida

    अलविदा ( Alvida )   मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है। तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है। तुझे अलविदा…।। कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है। यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है। क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है, अपने के…

  • बप्पा आ जाओ | Poem On Ganesh Ji

    बप्पा आ जाओ ( Bappa aa jao )   बाप्पा आ जाओ कष्ट हर जाओ झोली भर जाओ मूषक पे होके सवार घर मेरे तुम आ जाओ दस दिन रहो तुम अंगना में मेरे ओ गौरी नंदन मोदक ग्रहण कर विघ्नमेरे हर जाओ विद्या बुधि दे जाओ मन की पीड़ा हर जाओ फैली कुरीति और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *