माधव तेरी लीला न्यारी | Madhav Teri Leela Nyari

माधव तेरी लीला न्यारी

( Madhav teri leela nyari )

 

गिरधर नागर हे बनवारी, माधव तेरी लीला न्यारी।
कृष्ण कन्हैया कुंज बिहारी, चलती ये दुनिया सारी।
माधव तेरी लीला न्यारी

गोकुल आया मथुरा आया, वृंदावन हे कुंज बिहारी।
द्वारिका का नाथ सांवरा, नटवर नागर मुरली धारी।
मदन मोहन हे मनमोहन, माखन चोर सुदर्शन धारी।
कमल नयन हे केशव कान्हा, लक्ष्मीकांत सुखकारी।
माधव तेरी लीला न्यारी

सखा सुदामा दामोदर, श्यामसुंदर सत्यव्रत धारी।
गोपाल प्रिय हे गोविंद, सर्वपालक गोवर्धन धारी।
परम पुरुष हे परमात्मा, परमानंद पर हितकारी।
पार्थ सारथी परमपिता, परमेश्वर हरो पीर हमारी।
माधव तेरी लीला न्यारी

दीनबंधु स्वामी दुखहर्ता, सबके रक्षक मदन मुरारी।
प्राण प्रिय हे राधे मोहन, गोपियों के प्रभु गिरधारी।
अटकी नैया पार लगाओ, भक्त वत्सल हे बनवारी।
रणछोड़ जल्दी आओ, विपदा आन पड़ी है भारी।
माधव तेरी लीला न्यारी

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गम मिले या खुशियां | Gham Mile ya Khushiyan

Similar Posts

  • बरस रहा है | Geet Baras Raha hai

    बरस रहा है ( Baras raha hai )   बरस रहा है जड़-चेतन से,सुधियों का अनुराग । मिलन-ज्योति भी लगा रही है, राजभवन में आग।। 🥇 पाती एक न आयी उसकी, नहीं कभी संदेश । चला गया वह मनभावन क्या, जाने किस परदेश । डसा जा रहा साधक मन को, विरह क्षणों का नाग ।।…

  • बरखा रानी बरखा रानी | Barkha Rani Barkha Rani

    बरखा रानी बरखा रानी ( Barkha Rani Barkha Rani ) बरखा रानी बरखा रानी, जमके बरसो बरखा रानी। रिमझिम रिमझिम छड़ी लगा, खूब बरसाओं पानी। बरखा रानी बरखा रानी घुमड़ घुमड़ नभ में छा जाओ, काली घटाएं लहराओ। मोर पपीहे मधुबन झूमें, आसमान में तुम घिर आओ। खेतों खलिहानों में बरसो, कूप तालाब भर जाए…

  • जन-जन प्रेरक बापू नाम | Jan-Jan Prerak Bapu Naam

    जन-जन प्रेरक बापू नाम ( Jan-Jan Prerak Bapu Naam ) रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम–2अमर सदा गाँधी का नाम,जपते राम अहिंसा काम-2रघुपति राघव——– सत्य, धैर्य,प्रिय राम का नाम,व्यक्तित्व रहा चलता अविराम।सत्याग्रह आंदोलन ठान,आजाद कराया हिन्दुस्तान ,जीवन रहा जेल के नाम ,जन-जन प्रेरक बापू नाम।बापू जपते राम का नाम,जीवन पर्यन्त अहिंसा काम।रघुपति राघव—— मीठी…

  • गणेश जी महाराज | Ganesh ji Maharaj

    गणेश जी महाराज ( Ganesh ji maharaj )   विघ्नहर्ता मंगलकारी विनायक आओ आनंद करो गजानंद गौरी सुत प्यारे आकर प्रभु भंडार भरो   यश वैभव गुणों के दाता प्रथम पूज्य महाराज जग की पीर हरो गौरी सुत सफल करो सब काज   रिद्धि सिद्धि लेकर आओ, आओ गजानंद प्यारा हाथ जोड़कर खड़े प्रभु, सजा…

  • खाली हाथ रह जाता हूं | Geet Khali Haath

    खाली हाथ रह जाता हूं ( Khaali haath rah jata hoon)   खूब बांटता प्यार भरे मोती, पल पल मैं मुस्काता हूं। रिश्तो की डगर चलते-चलते, खाली हाथ रह जाता हूं। खाली हाथ रह जाता हूं अपनापन अनमोल लुटाता, मोती चुन चुन भाव भरे। रिश्तो में मधुरता घोले, मीठे शब्द बोलता खरे खरे। दर्द समझ…

  • यही हाल इधर भी है | Geet Yahi Haal Idhar Bhi Hai

    यही हाल इधर भी है ( Yahi Haal Idhar Bhi Hai )   बेताबी बेचैनी होती, धड़कनों में धक-धक सी है। घबराहट सी होती दिल में, यही हाल इधर भी है। दिल में धक-धक सी है इंतजार की वो घड़ियां, गीतों की सजती है कड़ियां। मन का सागर ले हिलोरें, सावन की बरसे झड़िया। प्रीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *