Geet Baras Raha hai

बरस रहा है | Geet Baras Raha hai

बरस रहा है

( Baras raha hai )

 

बरस रहा है जड़-चेतन से,सुधियों का अनुराग ।
मिलन-ज्योति भी लगा रही है, राजभवन में आग।।

🥇
पाती एक न आयी उसकी, नहीं कभी संदेश ।
चला गया वह मनभावन क्या, जाने किस परदेश ।
डसा जा रहा साधक मन को, विरह क्षणों का नाग ।।
बरस रहा है—-

🥈
आज जिधर भी जाता पड़ते, विष व्यंग्य के छींटे ।
क्या बतलाऊँ नेह फलों को, कड़वे हैं कि मीठे ।
लगा गया है मन-मस्तक पर, जन्म जन्म के दाग ।।
बरस रहा है——

🥉
हमने भी खेली थी होली, मनमोहन के संग ।
उमड़ रहा है मन-श्वासों में, वह मादक सा रंग ।
अन्तर्द्वन्द्व का नायक बनकर, आया है फिर फाग।।
बरस रहा है—–

🎖️
मन करता था यही खेल हम, खेलें आठों याम ।
शीशम देवदार पर लिखना, इक दूजे का नाम ।
मन-वीणा ने छेड़ दिया है, वही पुराना राग ।।
बरस रहा है——

🥈
क्या संदेशा लाया उनका, मुझको बता तो दे ।
हाव भाव से ही अपने तू ,उ नका पता तो दे ।
क्यों बैठा है मौन साधकर, नीम वृक्ष पर काग ।।
बरस रहा है——

🥉
फूलों के अब पेड़ खोजना, है कितना अवसाद ।
नागफनी का सदन-सदन में, साग़र है उन्माद ।
भँवरों के अधरों तक आये, कैसे यहाँ पराग ।।
बरस रहा है——–
मिलन ज्योति भी—-

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

सारा जीवन ही बीत गया | Geet Sara Jeevan

Similar Posts

  • रह गए काम अधूरे | Geet Rah Gaye Kaam Adhure

    रह गए काम अधूरे ( Rah Gaye Kaam Adhure )   जाने किस मुश्किल में खोए, सपने हुए ना पूरे। बीत गई उमरिया पल पल, रह गए काम अधूरे। रह गए काम अधूरे कालचक्र के दांव द्वंद, कभी चले कभी ठहरे। कभी टूटे किस्मत के ताले, लबों पर लगे पहरे। अपने रूठे राह चल दिए,…

  • आप की याद | Nagma Aapki Yaad

    आप की याद ( Aapki Yaad ) आप की याद आई तो आती रही। नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही। इतना बेचैन दिल को किया हाय रे। एक पल भी न सोने दिया हाय रे। सिलसिला रात भर यह ही जारी रखा। ख़्वाबे ग़फ़लत से मुझको जगाती रही। आप की याद आई तो आती रही।…

  • हिंदी का गुणगान करें

    हिंदी का गुणगान करें पंक्ति-नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। भारत माता के भाल बिंदी,अब एक नवीन मुस्कान भरे।नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। ताल सुरों का संगम इसमें, बहे रस छंद की धारा है।सात सुरों से शोभती हिंदी, संगीत इसने निखारा है।आओ हम सब…

  • श्रमिक दिवस समर्पित गीत

    श्रमिक दिवस समर्पित गीत   तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार । क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायें प्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायें इन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही…

  • हमसफर हो कितनी प्यारी | Poem on Humsafar in Hindi

    हमसफर हो कितनी प्यारी ( Humsafar ho kitni pyari )    तुम से ही हौसला हमारा तुमसे ही हिम्मत हमारी तुम दिल का करार हो मनमीत दिल की हो प्यारी हमसफर हो कितनी प्यारी   उन्नति आशा की किरणें प्रगति पथ पे प्रेरणा हो प्रेम का बहता झरना दया धर्म कर्म करुणा हो जीवन के…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *