Uth Jaago mere Bhagwan

उठ जागो मेरे भगवान | Uth Jaago mere Bhagwan

उठ जागो मेरे भगवान

( Uth jaago mere bhagwan )

 

उठ जागो…उठ जागो…उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो।
तेरे द्वार खड़ा मैं इंसान, उठ जागो,
मेरे निकल ना जाएं प्राण, उठ जागो।
मेरी जान में आ जाएं जान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।1।।

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में,
देवशयनी पावन एकादशी पर्व में।
छोड़ गए तुम क्यों क्षीरसागर में,
श्रीहरि नारायण मेरे योग निद्रा में।
करे प्रभु चार माह विश्राम, उठ जागो,
बंद हो गए मांगलिक काम, उठ जागो।
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।2।।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में,
देवउठनी ग्यारस पावन पर्व में।
अब छोड़ ना देना हमे मझदार में,
कृपा करना प्रभु तुम हरिनाम में।
तुलसी विवाह करे शालिग्राम, उठ जागो,
प्रारंभ हो गए मांगलिक काम, उठ जागो।
उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो,
उठ जागो मेरे भगवान…।।3।।

 

साहित्यकार: हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
“शिक्षक/कवि/लेखक/लोकगायक/समाजसेवक”
जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

दिवाली बधाई हो बधाई | Hindi Diwali Kavita

Similar Posts

  • नामुमकिन है | Namumkin hai

    नामुमकिन है ( Namumkin hai )    काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है। नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है। हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे, दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है। दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा, जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है। उनके आश्वासन का मित्रो कोई…

  • आ रहे हैं प्रभु श्रीराम | Aa Rahe Hain Prabhu Shri Ram

    आ रहे हैं प्रभु श्रीराम! ( Aa rahe hain prabhu shri Ram ) बरसेगी कृपा राम जी की हर्षेगा ह्रदय माँ जानकी की युगों की तपस्या से लौट रहे, मेरे प्रभु बाल स्वरूप में! सज रही है उनकी अयोध्या सिया पुकारें , यथाशीघ्र पधारें मेरे पिया! आकार ले रहा मंदिर भी अब विशाल, बहुमंजिला और…

  • श्रीमती बसन्ती “दीपशिखा” की कविताएं | Srimati Basanti Deepshikha Poetry

    बारिश की वो भीगी यादें भीगी सड़कों पे जब पाँव पड़े,यादों की भीड़ अचानक घिर आए।हर बूँद में कोई किस्सा जगा,कुछ हँसाए, कुछ चुपचाप रुलाए। बिन कहे सब कह जाती है ये बारिश,जैसे मन के राज़ पढ़ लेती है।पिता की छाँव, माँ का सहारा,हर बूँद में अपना-सा एहसास देती है। कभी बचपन की किलकारियाँ लोरी…

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

  • उमर लडकइयाॅ

    उमर लडकइयाॅ उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, चिंता मे चैन नहीं दिन रातन के, आबा लगाई पता इन बातन के, फेर कसी उनके नशा मा लगाम, का जानी कारण का है मेरे राम, उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, सबहि…

  • मेरे मन का शोर | Mere mann ka shor | Kavita

    मेरे मन का शोर ( Mere mann ka shor )   विचारों की उथल-पुथल उमड़ा मेरे मन का शोर कल्पनाओं ने उड़ान भरी आया भावों का दौर   भावो का ज्वार हिलोरे ले रहा हलचल मची मन में उमंगे उठ रही नित नई साहस भर रहा नस-नस में   प्रचंड भाव प्रवाह मन का तूफान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *