जख्म | Zakhm par Kavita

जख्म

( Zakhm )

 

 

दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये

कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए

 

घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से

नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से

 

जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर

आह मत लेना कभी किसी दुर्बल को सताकर

 

जख्म छिपाकर ही रखो मतलबी संसार से

नमक लिए घूमते लोग छिड़कते बड़े प्यार से

 

समय सबकुछ बदल देता घाव भी भर जाएंगे

कुछ जख्म ऐसे ही होते हर घड़ी याद आएंगे

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हम सबका अभिमान तिरंगा | Ham Sab ka Abhiman Tiranga

 

Similar Posts

  • सिंदूर

    सिंदूर   वक्त की चकाचौंधी इतनी भी मंजूर न कर। तेरा सिंदूर हूं तूं सर मुझे दूर न कर।।   दीखता चुटकियों में हूं मगर विशाल हूं मै, हर एक रंग समेटे हुये पर लाल हूं मै।, तेरा श्रृंगार हूं तूं कांच जैसे चूर न कर।।तेरा सिंदूर ०   नीले गगन मे सूर्य की चमक…

  • गांधी बनना आसान नहीं

    गांधी बनना आसान नहीं ******* गांधी बनने को, गांधी का धर्म- गांधी का कर्म निभाना होगा, सत्य अहिंसा को भी अपनाना होगा। आज ! इस मार्ग पर चलना आसान नहीं, गांधी बनना आसान नहीं। सच्चाई की राहों पर- देखो कितने हैं अवरोध? बाहर की पूछे कौन भला- घर में ही हैं बड़े विरोध। शुद्ध सात्विक…

  • वर्षा भैया भारी | Varsha bhaiya bhari

    वर्षा भैया भारी ( Varsha bhaiya bhari )   शाम  शाम  के  होन  लगी  है  वर्षा  भैया भारी, जगह जगह पे छिपन लगे है सबरे नर और नारी।   कहीं हवाये, कहीं है बिजली, कहूँ बरसो है भारी, एसो  मौसम  देख  देख  के  हमरो  दिल है भारी।   हो रहो हैरान किसान हमारो आंतक मच…

  • यह जग की रीत पुरानी है

    यह जग की रीत पुरानी है यह जग की रीत पुरानी हैयह जग की जीत पुरानी हैजो ना पाया बौराया हैजो पाया सो रोया हैयह जग की रीत पुरानी हैयह जग की गीत पुरानी है तेरे रह गुजर में हम नवीनकुछ यूं टूट पड़ेआंख से आंसू ना छलकापर जख्म बहुत गहरा हैयह जग की रीत…

  • जीवन तरंगिणी : ( दिकु के प्रति प्रेम के भाव )

    जीवन तरंगिणी ( Jeevan tarangini ) जीवन की इस तरंगिणी में, तेरे साथ बहता हूँ,हर लहर में तेरा नाम लेकर मैं खुद को ढूंढता हूँ।तेरे बिना भी दिल की धड़कनों में तू ही बसी रहती है,बस एक तेरे वजूद से ही तो मेरी दुनिया चलती है। हर ख्वाब में तेरे संग होने का एहसास पाता…

  • महाकुम्भ में खिचड़ी

    महाकुम्भ में खिचड़ी धनु को त्याग मकर में आये,जब दिनकर भगवान।दक्षिण वलित हो गई धरती,आया पावन पर्व महान। हुई अवस्थिति अयन उत्तरी,अब शुभ मंगल दिन आये।वर को वधू, वधू को वर अब,हर्षित मन को मिल पायें। अलग अलग क्षेत्रों में लोहरी,पोंगल, बिहू, टुसू, संक्रांति।उत्तरायण से ही जन-जन में,क्रमशः भरती जाती कान्ति। मिलती मुक्ति शीत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *