विभावरी | Vibhavari

विभावरी

( Vibhavari ) 

 

काली विभावरी सा आखिर
तम कब तक ढोती रहोगी
चेतना विहीन मुढ बनकर
कब तलक सोती रहोगी

स्त्री मर्यादा मूल्य को समाज
के कटघरे में बतलान वाले
वो प्रज्ञान पुरुष स्वयं को सदा
ज्ञानि व विद्वान बतलाने वाले

समय के बहुमूल्य मानक संग
तुम अपनी सारी बात रखो
धीर गंभीर बन पग धीरे-धीरे
तटबंध तोड़ कदम साथ धरो

त्रुटियां हो भी जाए तो क्या
याद कर कब तक रोती रहोगी
पीड़ा का बोझ उठाकर कब
तलक खुद को खोती रहोगी

Dr. Beena Singh

डॉ बीना सिंह “रागी”

यह भी पढ़ें :-

ऐ दर्द | E- Dard

Similar Posts

  • बेकाबू मन | Kavita bekaaboo mann

    बेकाबू मन ( Bekaaboo mann )     बेकाबू मन मेरा बार बार, स्मरण तुम्हारा करता है। तर जाता जनम मरण मेरा यदि,ईश्वर मे ये रमता है।   तुम मोह मेरे हरि मोक्ष रहे,मन जान नही ये पाता मेर। मन के संग प्रीत का मंथन है, हुंकार हृदय घबराता है।   आशा में तनिक निराशा…

  • मेरी बहन | Meri Bahan

    मेरी बहन ( Meri Bahan )    बांधकर मेरी सूनी कलाई पर धागा, किसी ने मुझे भाई होने का सम्मान दिया, समाज की सोच से बिल्कुल परे एक प्रेम के धागे से, किसी ने मुझे अपने भाई से भी ज्यादा प्यार दिया, कोख अलग अलग है जन्म की, किसी ने अपने जीवन में मुझे कृष्ण…

  • अतीत आज और कल | Aaj aur Kal

    अतीत आज और कल ( Ateet aaj aur kal )    अतीत आज और कल, बंदे संभल संभल कर चल। परिवर्तन कुदरत का नियम, जन मन रहती हलचल। कितना सुंदर अतीत हमारा, संस्कारों की बहे धारा। शौर्य स्वाभिमान पराक्रम, गौरवशाली है देश हमारा। बदल गया परिवेश आज, बदल गई है जीवनधारा। धीर धर्म दया सब…

  • मां की आँखों के हम भी तारे हैं

    मां की आँखों के हम भी तारे हैं मां की आँखों के हम भी तारे हैंमेरे जैसे ज़मीं पे सारे हैं। इक नदी सी है ज़िन्दगी यारोसुख के मिलतें नहीं किनारे हैं देखता आजकल जिधर मुड़करहर तरफ़ ग़म के आज मारे हैं हम ख़ुशी की तलाश में अब तकग़म के मारे थे ग़म के मारे…

  • ढ़लती जवानी | Kavita Dhalti Jawani

    ढ़लती जवानी ( Dhalti jawani )    मेंरे भाई अब यह उम्र ढ़लती जा रही है, इन हड्डियों से माॅंस अब कम हो रहा है। ये बाल भी काले रंग से सफ़ेद हो रहें है, टांगों में भी दर्द अब यह शुरु हो रहा है।। अब भागना और दौड़ना दूर की बात है, पैदल चलने…

  • सीता नवमी | Kavita Sita Navami

    सीता नवमी ( Sita Navami )   जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *