Aaj aur Kal

अतीत आज और कल | Aaj aur Kal

अतीत आज और कल

( Ateet aaj aur kal ) 

 

अतीत आज और कल, बंदे संभल संभल कर चल।
परिवर्तन कुदरत का नियम, जन मन रहती हलचल।

कितना सुंदर अतीत हमारा, संस्कारों की बहे धारा।
शौर्य स्वाभिमान पराक्रम, गौरवशाली है देश हमारा।

बदल गया परिवेश आज, बदल गई है जीवनधारा।
धीर धर्म दया सब भूले, खो गया अपनापन प्यारा।

अपना उल्लू सीधा करते, बस मतलब को ही जाने।
टूट गई रिश्तो की डोरी, अपनों में ही हम हुए बेगाने।

ना जाने कल कैसा होगा, कैसी होगी वो नव प्रभात।
चमन कहीं उजड़ ना जाए, कर लो सद्भावों की बात।

चेतना की जोत जला, संस्कारों को जरा बचा लो।
भविष्य भंवर में अटका, जागो देश के नौनिहालों।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

यही है जिंदगी | Yehi hai Zindagi

Similar Posts

  • शाश्वत नाम मॉं

    शाश्वत नाम मॉं मुझ अनगढ़ माटी को भी इंसानी रुप दिया करती हो मां,नित प्रति हर पल हम पर कितने उपकार किया करती हो मां ! मेरी हर गलती को आगे बढ़ हंसकर तुम अपना लेती हो,मेरा किया धरा सब होता भरपाई तुम भरती हो मां !! दुखों का पहाड भी टूटे खुद पर तो…

  • बरसाने की राधै | Barasane ki Radhe

    बरसाने की राधै ( Barasane ki Radhe )   वृंदावन में बसे गोवर्धन गिरधारी, बरसाने की राधै रानी लगे प्यारी। यमुना किनारे राधा श्याम पुकारे, खोजते- खोजते राधा रानी हारी।। मुरली बजाते आये कृष्ण-मुरारी, राधा रानी पानी घघरी लेके आई। दोनों यूँ मिले क़दम पेड़ के नीचे, बहुत दिनों से नही मिले हो जैसे।। राधा…

  • हमारी बेटी | Hamari Beti

    हमारी बेटी ( Hamari Beti )    सारी बेटी सबसे ज्यादा होनहार है भारत की बेटी, हम सब की बेटी और हैं सब भारत की बेटी। घर में आती जिस दिन जब जन्म लेती है बेटी, संसार और समाज का मान बढ़ाया करती है बेटी। सम्भालती है हमेशा हमारे घर की डोर सदा अपनी बेटी,…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

    संकटमोचन हनुमान ( Sankatmochan Hanuman )   हे संकट मोचन हनुमान, तुम्हरे बिन संकट कौन हरे? तुम्हारे सिवा कोई नहीं हमारा। तू ही आकर दे दे सहारा। स्वीकार करो वंदन हमारा।। तुमने रघुनंदन के दुखड़े टारे। हर मुश्किल से पार निकाले। तुम राम जी के, राम तुम्हारे। समझा हमने भी तुम्हें हमारा। स्वीकार करो, वंदन…

  • Kavita | लहर कोरोना की

    लहर कोरोना की ( Lahar Corona Ki )   सूनी गलियां सूनी सड़कां सुनो सब व्यापार है गाइडलाइन रो पालण कारणों सौ बाता रो सार है   कवै डागदर बचकर रहणो भीषण ई बीमारी सूं मौत को तांडव छारयो है कोरोना महामारी सूं   दूरी राखो आपस म मुंह पर मास्क जरूरी है प्रशासन सचेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *