तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे | Tilak Karen

तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे

( Tilak karen nava varsh ham mangal gayenge )

 

नए दौर में हम नए तराने गीत सुनाएंगे।
झूम-झूमके आओ सारे खुशी मनाएंगे।

नए साल में नई उमंगे रस बरसाएंगे।
प्यार भरे अनमोल मोती खूब लूटाएंगे।

स्वागत अभिनंदन है पलके बिछाएंगे।
तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे।

पुष्प थाल सजा महफिल महकाएंगे।
शब्द सुरीले गीतों मे रसधार बहाएंगे।

आशाओं के दीप ले रोशन कर जाएंगे।
अभिनंदन शुभ वंदन नववर्ष मनाएंगे।

अधरो पे मुस्कान लिए फूल खिलाएंगे।
संगीत सुर तान छेड़ नववर्ष मनाएंगे।

नई सोच ले नई राहें हम आगे आएंगे।
नई मंजिले नए स्वप्न कीर्तिमान पाएंगे।

देशप्रेम की दिव्य ज्योति घट जलाएंगे।
प्रेम सुधा बंधुत्व से शुभ भाव जगाएंगे।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ओढ़े पीली ओढ़नी धरा हरसाई | Odhe Pili Odhni

Similar Posts

  • मौसम | Beautiful Ghazal In Hindi

    मौसम ( Mausam )   फिर बदलने को है हवा सर्द होने जो लगे धूप सुस्ताने लगे चलो ,आओ, इन कपड़ों, पापड़, आचार के संग फूफूंद लग रहे ये अपने रिश्ते भी कुछ देर धूप में रख दें फिर से ये ताजा दम हो कुछ निखर जायेंगे कुछ संवर जायेंगे….   लेखिका :- Suneet Sood Grover…

  • गुरु की महिमा ( दोहे ) | Guru ki mahima

    गुरु की महिमा ( दोहे ) ***** १. गुरु चरणन की धुलि,सदा रखो सिरमौर आफत बिपत नाहिं कभी,आवैगी तेरी ओर। २. गुरु ज्ञान की होवें गंगा,गोता लगा हो चंगा बिन ज्ञान वस्त्रधारी भी,दिखता अक्सर नंगा। ३. गुरु की वाणी अमृत, वचन उनके अनमोल स्मरण रखो सदा उन्हें,जग जीतो ऐसे बोल। ४. गुरु की तुलना ना…

  • राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं | Raaz Apne

    राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं   लीक से हमको हटाने चले हैं, रीत नई वो निभाने चले हैं। मिटा ना सकेंगे निशां वो हमारे, दिलों में दूरियां बनाने चले हैं। महफिल जमाकर भुलाने चले हैं, यादों से अपनी मिटाने चले हैं। लेखनी का जादू भुला ना सकेंगे, तेवर यूं रूखा सा दिखाने चले…

  • हे कृष्ण मुरारी | Hey Krishna Murari

    हे कृष्ण मुरारी  ( Hey Krishna Murari ) हे!कृष्ण मुरारी तुम्हें फिर इस धरा पर आना होगा छोड़ बाँसुरी की मधुर तान व्यभिचारी दुःशाशनों से द्रोपदी का चीर बचाना होगा नारी आज अबला नहीं सबला है ये अहसास उन्हें कराना होगा उनके भीतर काली और दुर्गा के स्वरूप से रूबरू कराना होगा स्त्री की इज्जत…

  • मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

    मैं मरूँगा ( Main Marunga )   मैं नहीं मरूँगा किसी सड़क दुर्घटना में नदी या तालाब में डूब कर !   मैं नहीं मरूँगा किसी ज़हर के सेवन से या नशे का आदि होने से !   मैं नहीं मरूँगा पँखे से लटक कर या किसी पेड़ पर झूल कर !   मैं नहीं…

  • सत्य के साथ रहो

    सत्य के साथ रहो सत्य के साथ रहो!!!जो हो भी बात कहो!!!वक़्त एक जैसानही होताहै सभी काना कभीकिसी को आघात करो!!!!दिन को दिन औररात को रात कहो!!!हलकी बारिश की बूंदो कोना गहरी बरसात कहो….धैर्य रखना आगे बढ़नासबके साथ रहो… अनिल कुमार सिंह “अनल “राही रायबरेलवी मुन्ना ठाकुर यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *