पतंग

पतंग | Patang par kavita

पतंग

( Patang )

***

पतली सी डोर लिए
हवाओं से होड़ लिए
गगन में उड़ता फर फर
ऊपर नीचे करता सर सर।
बालमन युवामन को यह भाए
विशेषकर मकर संक्रांति जब आए।
यूं तो सालों भर बिकता है पतंग,
बच्चे उड़ाते होकर मलंग ।
लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं,
या फिर किसी छत पर ही चढ़ जाएं।
मजे ले लेकर उड़ाएं पतंग,
लड़ाएं, काटें , कटाएं पतंग।
दूर नभ में जाए पतंग,
बच्चे बूढ़ों में लाए उमंग।
सभी करें मस्ती संग संग,
ये अपना पतंग .. ये अपना पतंग।
हवा में खूब लहराए पतंग,
फहराए, टकराए, बलखाए पतंग।
काटे या फिर कट जाए,
मज़ा बहुत ही आए।
कटे जिनकी वो शर्माएं,
काटने वाले उधम मचाएं।
ये पतंग निराला, देता संदेशा प्यारा
अगर ऊंचा उड़ना है तो-
पतली डोर नीचे हो जरूर,
ऊपर जब हवा करे मजबूर।
नीचे आने का मार्ग रखें जरूर।
नहीं तो फटकर नष्ट होना पड़ेगा कहे मंजूर।
बिना इस डोर के ऊंचा उड़ न पाओगे,
झट बिखर कर नष्ट ही हो जाओगे।
लेकिन आजकल इसके-
कुछ साइड इफेक्ट्स आने लगे हैं,
चायनीज धागे बाजारों में छाने लगे हैं।
मांझे वाले की अब नहीं होती पूछ,
कृत्रिम धागे खरीद कर बच्चे हो रहें खुश।
इन धागों से कटकर कई पक्षियों और
बच्चों के मरने की खबरें आ रही है,
शासन ने इन धागों पर प्रतिबंध लगा रखी है।
सोच समझकर सब करना धागे का चुनाव,
ऐसा पतंग उड़ाकर जीवों को क्षति न पहुंचाओ।
इसी में बुद्धिमानी है,
वरना पतंग उड़ाने की खुशी बेमानी है।

***

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/sushant-kes-ki-janch-cbi-ko-kavita/

Similar Posts

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस समय का चक्र निरंतर अपनेहिसाब से चलता रहता हैं ।भुवाल माता का स्मरणआश्वासन , विश्वास ,संबंध और सरसता कीसमष्टि कराता रहता हैंवह साथ में समयानुसारआगे अध्यात्म का अवसरभी आता रहता हैं ।जिससे विचार थमजाते हैं और विचारको…

  • राम तेरा गुण गाउं | Ram Tera Gun Gaun

    राम तेरा गुण गाउं ( Ram Tera Gun Gaun )   निरखी प्रभु जब मूरत तेरी हलचल सी मची जिया में मेरे हुई प्रफुल्लित मन की बगिया रोम रोम में समाये राजा राम रसिया नशीली आंखों के गहरे समंदर में डूबूं,उतरूं,तैरूं, और कभी मैं ठहरूं l देख मनोहारी छवि बलिहारी मैं जाऊं l रसीले अधरों…

  • गौरी नन्दन | Gauri Nandan

    गौरी नन्दन ( Gauri Nandan ) प्रभात वेला~ गणेश जी की होती प्रथम पूजा • गौरी नन्दन~ रिद्धि सिद्धि के दाता करूँ वन्दन • संकट हर्ता~ मूषक की सवारी सुख प्रदाता • गणाधिराज~ मिटा दो दुनिया से कोरोना राज • जगनायक~ जगत में हो शांति हे! विनायक • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें…

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

  • हे रघुनन्दन | Hey Raghunandan

    हे रघुनन्दन ( Hey Raghunandan )   लाया हूँ मैं भक्ति भाव से, मन मे भर कर प्यार। हे रघुनन्दन जानकी बल्लभ, प्रीत करो स्वीकार। नयना भर कर छलक रहे है, नेह नयन के भाव, चरण पखारू अश्रुधार से, राम तुम्ही आधार। सदियों से श्रापित भूमि को, आज मिला सम्मान। त्रेता युग सा दमक रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *