ग्वालियर व्यापार मेला | Gwalior Vyapar Mela

ग्वालियर व्यापार मेला

( Gwalior vyapar mela )

 

बहुत प्रसिद्ध पुराना हैं खेला
ग्वालियर शहर का व्यापार मेला !

दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते
भरपूर मनोरंजन यहां पर पाते !
दृश्य यहां के मनोरम होते सारे ,
सबके हृदय को हर्षता यह मेला।।

कहीं पर झूला गोल बहुत भारी ,
कहीं चलती बच्चों की रेलगाड़ी !
झूला सेक्टर में भारी होती भीड़,
तरह तरह के झूलों से सजता मेला ।।

ग्वालियर मेले का तो नाम बहुत है,
लोगों को होता यहां काम बहुत है
फिर भी समय निकाल ही लेते सारे
परिवार सहित देखने जाते सब मेला ।।

मदारी लाता यहां पर खेल तमाशा
बंदर मामा की भी होती यहां शादी
बच्चे मिलकर खुशी से बजावे ताली
रोमांचित लगता बहुत ग्वालियर मेला ।।

पशुओं का भी यहां लगता हैं मेला
गांव गांव से लोग मेला दर्शन को आते
मन चाहे पशु यहां से क्रय कर ले जाते
सबसे पुराना यही था पशुओं का मेला ।।

बड़े-बड़े मॉडल गाड़ियों के यहां आते
सुख सुविधा का यहां से सामान जुटाते !
बड़ा ही व्यापार होता प्रतिवर्ष यहां से,
सुप्रसिद्ध है बहुत ग्वालियर व्यापार मेला।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

आजादी | Poem on Azadi in Hindi

Similar Posts

  • श्रीमद्भागवत कथा | Shrimad Bhagwat Katha

    श्रीमद्भागवत कथा ( Shrimad Bhagwat Katha )  ( 3 )  भागवत कथा आह्लाद, झाझड़ के उत्संग में *********** शेखावाटी अवस्थित झाझड ग्राम, सप्त दिवसीय भागवत कथा आयोजन। श्री मोहिनी सती माता मंदिर ट्रस्ट सौजन्य, सर्व सुख समृद्धि वैभव शांति प्रयोजन । मृदुल स्वर श्री कमल नयन जी महाराज, भक्त वत्सल प्रभा जनमानस तरंग में। भागवत…

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • संगीत | Poem in Hindi on music

    संगीत ( Sangeet )   थिरक उठते साज सारे संगीत सबको प्यारा लगे स्वर लहरियां जब बजे झंकार करे इकतारा बजे   सात सुरों की तान छेड़े गीतों के तराने सभी मन में उमंगे जगे संगीत के बजते तार कभी   गीत गजल मधुर मधुर कर्णप्रिय धुन प्यारी ढोल ताशे साज बाजे बांसुरी की तान…

  • Romantic Poetry In Hindi -बावरा मन

    बावरा मन ( Bawara Man )     बावरा   मन   मेरा,  हर  पल  ढूंढे   तुमको। नैना द्वारे को  निहारे, एकटक देखे  तुमको।   प्रीत  कहते  है  इसे, या  कि कोई रोग है ये। जो  झलकता तो नही, दर्द  का संयोग है ये।   कहना चाहूं कह न पाऊं, ऐसा  मनरोग है ये। झांझरी सा मन…

  • खंजर

    खंजर **   नरम  पत्तों  के  शाख से हम भी बहुत ही कोमल थे पर। है छीला लोगो ने यू बार-बार की अब हम,खंजर से हो गये।   ** जिसे  ही  माना  अपना  उसने  ही  आजमाया  इतना। कि शेर हृदय के कोमल भाव भी सूख के,पिंजर से हो गये।   ** मिट  गये  भाव  सुधा …

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *